Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में नंबरदारों को नहीं मिलेंगे स्मार्ट फोन

Updated on Monday, February 15, 2021 20:51 PM IST

चंडीगढ़, 15 फरवरी। हरियाणा के नंबरदारों को इस साल भी स्मार्ट फोन नहीं मिलेंगे। कोरोना के कारण वित्तीय संकट का हवाला देते हुए हरियाणा वित्त विभाग ने फाइल लौटा दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भी सरकार के पास भेजा गया था। सूत्रों का कहना है कि सरकार ने फिलहाल यह फाइल लौटा दी है।

अब इस योजना पर नये सिरे से मंथन होगा। यह साफ हो चुका है कि इस बार के बजट में नंबरदारों को स्मार्ट फोन दिए जाने की योजना को शामिल नहीं किया जाएगा। प्रदेशभर में 15 हजार के लगभग नंबरदार हैं। राज्य की भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार ने सभी नंबरदारों को स्मार्ट फोन से लैस करने का निर्णय लिया था। फिलहाल इस योजना को टाल दिया गया है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्रालय डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला के पास है। विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शुरूआत में यह प्रस्ताव बनाया था कि नंबरदारों को फोन देने का फैसला संबंधित जिलों के डीसी पर ही छोड़ दिया जाए। डिप्टी सीएम ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि चंडीगढ़ से ही किसी एक सरकारी एजेंसी के जरिये स्मार्ट फोन खरीद जाएं।
पूरी योजना बनाकर सरकार के पास भेजी गई तो उसे फिलहाल के लिए रोकने के आदेश दिए गए। साथ ही, इस पर नये सिरे से मंथन करने को कहा गया है। ऐसे में बहुत संभव है कि आने वाले दिनों में स्मार्ट फोन देने की योजना पर सीएम मनोहर लाल खट्टर व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला विभाग के आला अफसरों के साथ विचार-विमर्श करें। वित्त विभाग से भी इस बारे में चर्चा की जाएगी।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X