Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा की पंचायतों को दो दिन में रिकार्ड जमा करवाने के आदेश

Updated on Monday, February 15, 2021 10:50 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तय समय से देरी से करवाने के बाद अब सभी पंचायतों को अपना-अपना रिकार्ड पूरा करके डीडीपीओ व बीडीपीओ को जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। संबंधित जिला अधिकारी इसी सप्ताह प्रदेश मुख्यालय को रिपोर्ट बनाकर भेजेंगे। जिसके बाद प्रशासन अधिकारियों को तैनात कर दिया जाएगा।
हरियाणा में इस समय 22 जिला परिषद, 6205 ग्राम पंचायत और 142 ब्लाक समितियां हैं। जिनका कार्यकाल 23 फरवरी को पूरा होने जा रहा है। राज्य सरकार पहले ही साफ कर चुकी है। इस बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव समय पर नहीं होंगे। जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए जाएंगे। विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि वह पंचायती राज संस्थाओं (ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला परिषरद) का रिकार्ड दो दिन के भीतर पूरा करवाएं।
सरकार ने कहा है कि आम चुनाव से पहले पंचायती राज संस्थाओं की चल-अचल संपत्ति तथा रिकार्ड आदि का पूर्ण चार्ज लिया जाएगा। चार्ज लेने से पहले रिकार्ड में आवश्यक कार्यवाही पूरा करना अनिवार्य है। जिससे अनावश्यक शिकायतों के कारण मुकदमेबाजी का सामना न करना पड़े।
सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह डीडीपीओ, बीडीपीओ तथा उपमंडल अधिकारी पंचायती राज के माध्यम से सभी योजनाओं के तहत पंचायतों द्वारा अपने कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों की लंबित एमबी (माप पुस्तिका), कैश बुक, लैजर, स्टॉक रजिस्टर, कार्यवाही पुस्तक आदि को पूरा करके 16 फरवरी तक संबंधित बीडीपीओ अथवा डीडीपीओ के समक्ष जमा करवाया जाएगा। 
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय को भेजें। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का कार्यकाल 23 फरवरी को पूरा होने जा रहा है। जिसके चलते सरकार उससे पहले-पहले जनप्रतिनिधियों से चार्ज वापस लेगी और उसके बाद प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त कर दिए जाएंगे।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X