Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में पैरोल पर छोड़े कैदियों की वापसी पर असमंजस

Updated on Sunday, February 14, 2021 12:21 PM IST


चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के कारण जेलों से पैरोल पर बाहर आए कैदियों की वापसी को लेकर जेल विभाग असमंजस में है। कोरोना वैक्सीन के बगैर कैदियों की वापसी को लेकर जेल विभाग दुविधा में है। इसके लिए जेल विभाग ने गृह विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर गाइडलाइन जारी करने की मांग की है। संभ्वत शनिवार तक इस संबंध में सरकार कोई फैसला ले।
हरियाणा में कोरोना के कारण पिछले साल जेलों में बंद कैदियों व हवालातियों को पैरोल दी गई थी। सरकार द्वारा कैदियों की पैरोल में लगातार वृद्धि की जा रही है। वर्तमान में दिसंबर माह के दौरान दी गई पैरोल की अवधि 15 फरवरी को समाप्त होने जा रही है। इस समय प्रदेश पूरी तरह लॉकडाउन से बाहर आ चुका है। नई गाइडलाइन के साथ कुछ खुल चुका है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अब फिर से कैदियों को वापस जेलों में भेज दिया जाएगा, लेकिन जेल विभाग की इस योजना में कई तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। हरियाणा में इस समय करीब साढे चार हजार कैदी व हवालाती पैरोल पर हैं।
पिछले कई माह से घरों में रहने के कारण यह कैदी आम लोगों से मिल रहे हैं। दूसरी तरफ जेलों में रह रहे कैदियों को जेल विभाग द्वारा शुरूआती दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले होम्योपैथी की दवाई तो दी गई लेकिन अभी उन्हें तथा जेल स्टाफ को कोरोना वैक्सीन नहीं दी गई है। जो कैदी जेलों से बाहर हैं उनकी भी कोरोना जांच नहीं हुई है। ऐसे में जेल विभाग कैदियों को वापस जेलों में बुलाने को लेकर असमंजस में है।
जिसके चलते शुक्रवार को जेल विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य तथा गृह विभाग को पत्र लिखकर पैरोल पर बाहर गए कैदियों के संबंध में नई गाइडलाइन जारी करने की बात कही है। यह गाइडलाइन जारी होने के बाद ही हरियाणा की जेलों से रिहा किए गए कैदियों के बारे में फैसला होगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X