Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा एमएसएमई उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल मार्केट

Updated on Thursday, February 11, 2021 19:58 PM IST

चंडीगढ़, 11 फरवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब हरियाणा के  एमएसएमई उत्पादों को ग्लोबल मार्केट मिलेगा, साथ ही राज्य के पारम्परिक हथकरघा उत्पाद तैयार करने वाले कारीगरों को भी अपने हुनर की वाजिब कीमत मिलेगी। यह बात उपमुख्यमंत्री ने गुरुवार को हरियाणा के एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) विभाग द्वारा उनकी मौजूदगी में तीन ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ हुए एमओयू के बाद कही। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री के कार्यालय में ई-कॉमर्स के क्षेत्र की कंपनी ‘ई.बे’, ‘पॉवर-टू-एसएमई’, ‘ट्रेड इंडिया डॉट कॉम’ के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर एमएसएमई के महानिदेशक विकास गुप्ता व कंपनियों के प्रतिनिधियों ने किए। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में आज एमएसएमई विभाग द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तीन ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर होने से प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के अलावा हुनरमंद कारीगरों को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य के इन उद्योगों के उत्पाद अब विश्व के किसी भी कोने में खरीदे जा सकेंगे, इससे हमारे देश के निर्यात में भी बढ़ोतरी मिलेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार का मुख्य फोकस प्रदेश में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने, समावेशी और संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ाने पर है। 
(SUBHEAD)
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार ने बताया कि आजकल एमएसएमई किसी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते जा रहे हैं। राज्य सरकार प्रदेश की 2 लाख से अधिक एमएसएमई के वर्तमान पारिस्थितिकी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में एमएसएमई के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह नए और रणनीतिक तरीके अपनाए। ई-कॉमर्स में एमएसएमई को नई मार्केट तक पहुंचाने की क्षमता है। एमएसएमई विभाग के महानिदेशक विकास गुप्ता ने कहा कि एमएसएमई निदेशालय अपने उद्यमियों की हरसंभव सहायता कर रहा है ताकि उद्यमी अपने उद्यम से जहां अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकें वहीं अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार हासिल हो।  
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि समझौता होने के बाद अब ये ई-कॉमर्स कंपनियां उद्यमियों को ई-कॉमर्स के लाभ की जानकारी देने, उनके उत्पादों को ऑनलाइन सूचीबद्ध करने के लिए हरियाणा के सभी जिलों में प्रशिक्षण एवं कार्यशालाएं आयोजित करेंगी। आज उक्त कंपनियों के एमओयू पर हस्ताक्षर के समय ‘ई.बे’ कंपनी के इंडिया कंट्री मैनेजर विदमय नैनी जहां ऑनलाइन उपस्थित थे वहीं ‘पॉवर-टू-एसएमई’ की सीनियर वाईस प्रेजीडेंट सुधा सरीन तथा ‘ट्रेड इंडिया डॉट कॉम’ के चीफ रिवेन्यू ऑफिसर जिल-ए-इलाही समेत अन्य अधिकारी चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री के कार्यालय में मौजूद थे।
Readers' Comments
आरके विक्रमा पीजीडीपीआर 5/19/2023 8:44:26 PM

जय हिंद जय भारत कुछ सोशल मीडिया पर यह समाचार भी मिल रहा है कि 20 मई को आयुष्मान खुराना को कला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए उपराष्ट्रपति चंडीगढ़ में सम्मानित करेंगे आपने 19 मई का हवाला दिया है संशय बरकरार है। आरके विक्रमा शर्मा प्रेस जर्नलिस्ट

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X