Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम: श्रीराम के जयकारों से गूंजी गुरू द्रोण की नगरी

Updated on Saturday, January 30, 2021 17:05 PM IST


-अयोध्या में राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान के तहत निकाली गई शोभा यात्रा

गुरुग्राम। शनिवार को श्रीराम के जयकारों से गुरू द्रोण की नगरी गुरूग्राम गूंजती रही। क्या महिलाएं, क्या पुरुष और क्या बच्चे, सभी धर्म ध्वजा लिए हुए शहर में शोभा यात्रा में शामिल दिखे। हर कोई श्रीराम जी की भक्ति से सराबोर दिखा। अवसर था-अयोध्या में राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान के तहत निकाली गई शोभा यात्रा का।

(MOREPIC1)
बेशक यह शोभा यात्रा अयोध्या में राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण को लेकर निकाली गई, लेकिन इसमें एक तरह से सर्व धर्म संगम का सम्भाव दिखा। ओल्ड रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान से शुरू हुई इस शोभा यात्रा में अनेक झांकियां भी शामिल थी। जिसमें सबसे भव्य झांकी श्रीराम दरबार की नजर आई। श्रीदुर्गा रामलीला कमेटी की ओर से शामिल की गई इस झांकी की भव्यता देखते ही बनती थी। श्रीराम-सीता, लक्ष्मण, भरत, हनुमान जी के रूप में कलाकार विराजमान थे। श्रीराम के वनवास की भी एक झांकी थी, जिसमें शबरी बनी कलाकार श्रीराम व लक्ष्मण को बेर खिलाती नजर आई। एक झांकी में हमारी हवन संस्कृति की भी झलक दिखी, जिसमें ऋषि बने कलाकार पाठशाला के विद्यार्थियों के साथ हवन कर रहे थे। पंज प्यारों के साथ-साथ घोड़ों पर सवार सिखों श्रद्धालु भी शामिल रहे। श्रीकृष्ण जी के नाम की यहां धुन और भजन गाते इस्कॉन के अनुयायी भी नजर आए। अहिंसा परमो धर्म: का संदेश देती श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की ओर से भी एक झांकी इस भव्य यात्रा में शामिल की गई। भगवान महावीर की शिक्षाओं का संदेश इस झांकी के माध्यम से दिया गया। शोभा यात्रा में अनेकों गो ग्रास रथों को भी शामिल किया गया। इन रथों के माध्यम से शहर में डोर टू डोर गायों के लिए रोटी, आटा आदि एकत्रित करके गौशालाओं में पहुंचाया जाता है। बैंड बाजों की धुनों के साथ यहां नगाड़ों की भी धुन से सबका मन मोह लिया। हर कोई मदमस्त होकर इस शोभा यात्रा का हिस्सा बना।

(MOREPIC2)  

सज-धज कर आई महिलाएं, बच्चे यहां धर्म ध्वजा लेकर श्रीराम के जयकारे पूरे रास्ते लगाते रहे। शुरुआत से लेकर अंत तक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूर्व प्राचार्य शिक्षाविद् डा. अशोक दिवाकर की भूमिका भी अहम रही। माइक से अनाउंसमेंट करके उन्होंने कार्यक्रम का सुचारू रूप से चलाया। शोभा यात्रा में लगातार श्रीराम के जयकारे, गीत, भजन बजते रहे। काफी संख्या में महिलाओं ने स्कूटी लेकर यात्रा में शिरकत की। द्रोणाचार्य कालेज से शुरू हुई यह यात्रा शिव मूर्ति चौक, सोहना चौक, सदर बाजार, डाकखाना चौक, नागरिक अस्पताल, अग्रवाल धर्मशाला चौक, श्री सिद्धेश्वर मंदिर चौक से फिर ओल्ड रेलवे रोड पर से होते हुए वापस द्रोणाचार्य कालेज के मैदान में पहुंची। सदर बाजार में जगह-जगह पर स्पीकर लगाकर श्रीराम की धुन, जयकारे और गीत बजाए जाते रहे। एक तरह से पूरा माहौल श्रीराम के भक्तिरंग में रंगा रहा।

(MOREPIC3)  

इस दौरान गुरुग्राम विधानसभा निगरानी कमेटी के चेयरमैन सुमेर तंवर, हरियाणा कला परिषद के पूर्व उप-निदेशक अजय सिंहल, हिंदू क्रांति दल से राजीव मित्तल, अनिल कश्यप, बीजेपी आईटी सैल से अरविंद सैनी, एक आवाज संस्था से राज सैनी बिसरवाल, आशीष गुप्ता, राजेश सैनी, मनीष वर्मा, मनोज तंवर, विनय तंवर, विकास त्यागी, विक्रम सैनी, सुनील गुरुग्राम, महेश, सतीश माचीवाल, बीजेपी नेता कुलभूषण भारद्वाज एडवोकेट, समाजसेवी बनवारी लाल सैनी, ललित शर्मा, अमित हिंदू, अन्नू यादव, रेखा सैनी, नीलम सैनी, शम्मी अहलावत, रेनू पाठक, वीना गौरिया, अंकित सिंह, सेवा शर्मा, प्रीतम मनचंदा, संजीव सैनी एडवोकेट, विकास गुप्ता, मनीष वर्मा, लोकेश वशिष्ठ, अभिषेक गौड़ समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X