Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

राज्य में परिवर्तनशील रहेगा मौसम, बरसात ने किया फायदा ही फायदा

Updated on Monday, January 11, 2021 11:59 AM IST

 
चंडीगढ़। राज्य में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने व आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में धूप निकलने व रात्रि तापमान में गिरावट भी संभावित है। हाल ही में हुई बरसात गेहूं व सरसों की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है लेकिन यदि कहीं पाला गिरा तो नुकसानदायक हो सकती है, जिसकी संभावना काफी कम है।
 
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में अगले दो-तीन दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान दिन में धूप खिल सकती है लेकिन रात्रि के तापमान में अभी गिरावट रहेगी लेकिन कोहरा लगातार नहीं गिरेगा।
रात्रि तापमान में गिरावट व अल-सुबह ओस कणों के कारण गेहूं की फसल में काफी फायदा रहेगा। इससे गेहूं की उत्पादन क्षमता बढ़ती है और गेहूं की फसल में पानी की कमी नहीं होती। बरसात के बाद ओंस गिरना भी बरसात जैसा काम करता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सरसों की फसल में भी इस बरसात व कोहरे की वजह से नुकसान नहीं है क्योंकि सरसों की फसल अभी पकाई पर नहीं आई है। फसल पकाई पर आने व फलियां बड़ी हो जाने के बाद बरसात व ओस नुकसान होता है।
(SUBHEAD)
डा. मदन खिचड़ ने बताया कि 11 जनवरी तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण रात्रि तापमान में गिरावट व अल सुबह और देर रात्रि धुंध का मौसम बना हुआ है। इसके बाद मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राज्य में कोहरा छाए रहने की स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी क्योंकि फिलहाल जो स्थिति बनी हुई है, वह हाल ही में हुई बरसात व पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से है। इसी वजह से मौसम में ठंडक बनी हुई है। कृषि उप निदेशक डा. विनोद कुमार फोगाट का कहना है कि हाल ही में हुई बरसात हर फसल के लिए हर लिहाज से फायदेमंद है। जिले में कई क्षेत्र सिंचित है वहीं कई क्षेत्र बारानी भी है। उन बारानी क्षेत्रों में तो इस बरसात ने सोने पे सुहागा जैसा काम किया है। इस समय गेहूं, सरसों के अलावा कुछ क्षेत्र में चना की फसल भी है। 
 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X