Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

करनाल: सीएम के हैलीपेड पर किसानों का कब्जा, रैली स्थल को किया तहस-नहस

Updated on Monday, January 11, 2021 11:46 AM IST

 
 
चंडीगढ़। तीन अध्यादेश के विरोध में किसानों का आंदोलन केंद्र सरकार के साथ-साथ हरियाणा में भी सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है। रविवार को जो हुआ, उसका अंदेशा शायद सरकार को भी नहीं था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की करनाल जिला के गांव कैमला में किसान महापंचायत रैली स्थल पर पहुंचकर किसानों ने जमकर उत्पात मचाया।
तब तक मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। हेलिकॉप्टर द्वारा मुख्यमंत्री के पहुंचने की सूचना के बाद गुस्साए किसानों ने हेलीपेड पर पहुंचकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। किसानों के इस उपद्रव के आगे प्रदेश का सीआईडी विभाग भी फेल ही नजर आया।  
(SUBHEAD)
भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को कैमला गांव मं किसान महापंचायत रैली आहुत की गई थी। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि थे। किसान कैमला गांव की ओर ट्रैक्टर, कारों और बाइक पर कार्यक्रम स्थल की ओर जाने लगे। इस समय पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने शुरु कर दिये।
(MOREPIC1)  
करनाल के एसपी गंगा राम पुनिया ने किसानों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड के पास धरना दे दिया। पुलिस ने कैमला रोड पर ट्रक और और डंपर खड़ाकर किसानों का रास्ता रोक दिया। चार एसपी और 12 से अधिक डीएसपी के नेतृत्व में आसपास के जिलों की पुलिस को अलग-अलग प्रवेश बिंदुओं पर तैनात किया गया। किसानों को आगे बढऩे से रोकने के लिए पुलिस ने दूसरे बैरिकेड के पास ट्रक खड़े किए। इसी दौरान पुलिस-किसानों के बीच झड़प भी हुई। किसान गांवों और खेतों की ओर चले गये। वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए कई बार आंसू गैस का इस्तेमाल किया और पानी की बौछारें फेंकी, लेकिन आंदोलनकारी तमाम नाके तोड़कर आगे बढ़ते गये।
(MOREPIC2)
खेतों के रास्ते गांव में पहुंचे किसानों ने मुख्यमंत्री का हेलीपेड उखाड़ा और वहां अपना झंडा लगा दिया। सूचना है कि इस दौरान भाजपा समर्थकों ने भी कई जगह आंदोलनकारी किसानों पर हमले किए। पुलिस और भाजपा समर्थकों के बार-बार विरोध को झेलते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे आंदोलनकारी करीब डेढ़ बजे तक शांत रहे। लेकिन जब हेलीपेड के पास भाजपा समर्थकों ने किसानों पर कथित तौर पर हमले किए तो हजारों आंदोलनकारी किसानों की भीड़ उग्र हो गई। उन्होंने हैलीपेड को उखाड़ा। फिर रैली स्थल पर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। 
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X