Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अवैध संबंधों के मामले में अगवा युवक का यमुना से मिला शव

Updated on Friday, October 13, 2017 09:14 AM IST

पानीपत,12 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । अवैध संबंधों की वजह से भैंसवाल गांव से 17 दिन पहले अगवा किए गए युवक का शव सनौली थाना क्षेत्र के राणा माजरा गांव के पास यमुना से बरामद हुआ है। मनीष ढाई माह पहले गांव की ही एक युवती को भगा ले गया था। युवती के पति व मामा ने परिजनों के साथ मिलकर वारदात की। पुलिस ने मामा आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर शव लेने से इनकार कर दिया। बाद में, एसपी के समझाने पर वह मान गए।

भैंसवाल निवासी विनोद ने बताया कि उसका बड़ा बेटा मनीष उर्फ मोनू (24) मोनू ढाई महीने पहले गांव की एक युवती को लेकर चला गया था। बाद में परिजन समझाकर दोनों को उत्तर प्रदेश के मेरठ से ले आए थे और पंचायत में मामला निपट गया था। युवती ने भी कोर्ट में बयान दिए थे कि वह अपनी मर्जी से मोनू के साथ गई थी। इसके बाद युवती के पिता फूल हसन ने उसकी शादी अपने साले उत्तर प्रदेश के मंसूरा गांव के आजाद के परिवार में कर दी थी। इसके बाद युवती का पति भी मोनू को जान से मारने की धमकी देने लगा था।

25 सितंबर की सुबह मोनू अपने मामा के घर मेरठ के डिंडूखेड़ा जाने के लिए बाइक लेकर निकला था। 27 सितंबर को मोनू ने मेरठ के सकलापुर निवासी मौसी सुमन को फोन कर बताया कि फूल हसन के दामाद ने उसका अपहरण कर लिया है और इसमें फूल हसन, उसके भाई शादा, महंदा और कप्तान का हाथ है। किला थाना पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया।

विनोद ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह परिजनों के साथ कई बार थाने गया, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। 4 अक्टूबर को भी वे थाने गए थे और पुलिस को बताया था उन्हें सूचना मिली है कि मोनू का शव मंडावर के पास पड़ा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की।

इसके बाद उसने 10 अक्टूबर को एसपी राहुल शर्मा को शिकायत की तो उन्होंने जांच सीआइए-1 पुलिस को सौंप दी। सीआइए-1 पुलिस ने 11 अक्टूबर को फूल हसन के साले आजाद से पूछताछ कि तो उसने बताया कि मोनू की हत्या कर शव व बाइक को यमुना में फेंक दिया था। पुलिस ने आजाद को साथ लेकर यमुना में तलाश की तो राणा माजरा के क्षेत्र में मोनू का गला-सड़ा शव व कपड़े मिले। परिजनों ने मोनू के शव की शिनाख्त की।

बृहस्पतिवार सुबह सामान्य अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा करते हुए कहा कि पहले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाए, तभी वह शव लेंगे। डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन उन्हें एसपी के पास ले गए। एसपी शर्मा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद परिजन शांत हुए। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइ रोहतक रेफर किया गया है।

तीन दिन में होगी जांच पूरी

एसपी पानीपत राहुल शर्मा ने कहा कि अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। किला थाना प्रभारी व एएसआइ पर लापरवाही बरतने के आरोप हैं। तीन दिन के अंदर इसकी जांच कर डीएसपी मुख्यालय जगदीप दूहन उन्हें रिपोर्ट सौंपेंगे। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X