Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

दिनभर जांच के नाम पर औपचारिकता करती रही हरियाणा पुलिस

Updated on Thursday, October 05, 2017 19:50 PM IST

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर (न्यूज अपडेट इंडिया )  डेरा सच्चा सौदा प्रकरण में शुरू से ही विवादों में रही हरियाणा पुलिस हनीप्रीत की रिमांड अवधि के दौरान आज दिनभर हरियाणा पुलिस औपचारिकता पूरी करती नजर आई। पुलिस के हाथ आज कोई भी ऐसा सबूत नहीं लगा जिससे पुलिस अपनी जांच रिपोर्ट को पुख्ता कर सके।  हरियाणा पुलिस आज सुबह सबसे पहले संगरूर जिले के भवानीगढ़ में गई। कहा जा रहा था कि यहां डेरा द्वारा प्रकाशित समाचार पत्र के पत्रकार के घर हनीप्रीत एक रात रूकी थी। (SUBHEAD)लेकिन पुलिस ने यहां न तो पत्रकारों को बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया और न ही उस घर में हनीप्रीत को लेकर गई जहां उसके रूकने का दावा किया जा रहा था। यहां पुलिस थाने के भीतर ही कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस बठिंडा चली गई। डेरा प्रकरण में शुरू से ही बठिंडा के पूर्व विधायक एवं राम रहीम के समधि हरमिंदर सिंह जस्सी संदेह के दायरे में हैं। हनीप्रीत को भगाने, छिपाने आदि जैसी कई घटनाओं में जस्सी का नाम सामने आ रहा है लेकिन बठिंडा में जाने के बावजूद हरियाणा पुलिस ने न तो जस्सी के साथ कोई पूछताछ की और न ही हनीप्रीत को उसके घर में निशान देही के लिए लेकर गई। हरियाणा पुलिस की सबसे ज्यादा फजीहत बठिंडा के गंाव बल्लूआणा में तब हुई जब पुलिस सुखदीप कौर के घर पहुंची लेकिन वहां सबकुछ साफ मिला। ग्रामीणों ने हनीप्रीत के इस घर में रहने की जानकारी से पूरी तरह पल्ला झाड़ते हुए कहा कि सुखदीप का परिवार यह मकान डेरा सच्चा सौदा को दान कर चुका है। यही नहीं ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष दावा किया कि यह मकान अक्सर बंद रहता है और कभी कभार कुछ डेरा प्रेमी यहां आकर सफाई कर जाते हैं। पुलिस जब घर के भीतर गई तो वहां से कोई भी ऐसा सामान नहीं मिला जिससे यह पुख्ता हो सके हनीप्रीत यहां रूकी थी। अलबत्ता पुलिस के आला अधिकारी इस बात को लेकर एकमत जरूर हैं कि किसी भी कार्रवाई की आशंका के चलते कुछ दिन पहले ही यहां सफाई की गई है। जिसके चलते पुलिस देर शाम हनीप्रीत को लेकर पंजाब से खाली हाथ पंचकूला वापस आ गई। पंचकूला के पुलिस आयुक्त ए.एस. चावला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रिमांड की अवधि आज शुरू हुई है। हरियाणा सरकार को अब तक के घटनाक्रम के बारे में पूरी रिपोर्ट दे गई है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे कई लोगों को जांच में शामिल किया जाएगा।


Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X