Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अध्‍यापिका ने गुमनाम पत्र लिख स्कूल संचालक को भांडा फोड़ा, छात्राओं से यौन शोषण का आरोप

Updated on Friday, October 13, 2017 09:04 AM IST

रतिया (फतेहाबाद),12 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । डेरा सच्‍चा सौदा की दो साध्वियों के अंदाज में जिला प्रशासन को डीसी के नाम एक गुमनाम चिट्ठी मिली है। इस चिट्ठी में शहर के एक स्कूल संचालक पर स्कूल की पूर्व अध्यापिका ने छात्राओं व शिक्षिकाओं से याैन शोषण और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस पत्र में शिक्षा विभाग के एक अधिकारी का भी जिक्र है आैर अध्‍यापिका ने उस पर स्कूल संचालक से मिले होने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि जिला उपायुक्त ने इस मामले में सितंबर माह में ही रतिया के एसडीएम को कार्रवाई के लिए कहा था, लेकिन इस कोई कदम नहीं उठाया गया। इसी बीच, यह पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद स्कूल संचालक और खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, रतिया के सैनी मोहल्ला में पिछले वर्ष एक निजी स्कूल खोला गया था। पत्र भेजने वाली शिक्षिका ने इसी स्कूल का जिक्र किया है। पत्र में उसने बताया है कि स्कूल संचालक हिसार में सरकारी जॉब करता है। वह अपने स्कूल में केवल महिलाओं को ही स्टाफ के तौर पर रखता है। अध्‍यापिका ने आरोप लगाया है कि वह आठवीं से बारहवीं तक की लड़कियों को कोचिंग के बहाने बुलाकर उनसे अश्लील हरकतें करता है लेकिन लड़कियां व अध्यापिकाएं अपनी इज्जत बचाने के लिए कुछ बोल नहीं पाती। उसने पत्र में आरोप लगाया कि एक शिक्षा अधिकारी भी  स्कूल संचालक से मिला हुआ है और अक्सर स्कूल में आता जाता रहता है। शिक्षिकाओं को ये बताया गया था कि बीईओ इस स्कूल का पार्टनर भी है। महिला ने उपायुक्त से स्कूल संचालक व खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
'' स्कूल संचालक व शिक्षा अधिकारी को 25 अक्टूबर को जांच के लिए बुलाया गया। इसके अलावा गुमनाम पत्र लिखने वाली महिला का भी पता लगाकर उससे भी संपर्क करने की कोशिश की जाएगी। यदि आरोपों में सच्चाई पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

                                                                                                             -देवीलाल सिहाग, एसडीएम।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X