Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

किसानों पर दर्ज एफआईआर तुरंत ली जाएं वापस, गिरफ्तार किसान तुरंत हों रिहा- कुमारी सैलजा

Updated on Monday, November 30, 2020 12:30 PM IST

 
 
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने भाजपा-जजपा सरकार से हरियाणा प्रदेश में दस हजार से ज्यादा किसानों पर दर्ज एफआईआर तुरंत वापस लेने और गिरफ्तार किसानों को तुरंत रिहा करने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि विरोधी काले कानूनों को लेकर मन की बात में की गई बातों को खोखला करार दिया है। 
उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा किसानों से बातचीत के लिए जो शर्त रखी गई है, उससे साफ प्रतीत होता है कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीयत में खोट है।
 
कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार द्वारा पहले कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों पर ठंड में पानी की बौछार मारी गईं, किसानों पर आँसू गैस के गोले दागे गए, उनपर लाठीचार्ज किया गया। इस सरकार द्वारा किसानों पर भारी अत्याचार किए जाने के बाद अब उन्हीं पीड़ित किसानों पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है। केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार किसानों को पूरी तरह से कुचलने पर तुली हुई है। हमारे अन्नदाता जो अपने हक के लिए इन कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ संघर्षरत हैं, उनपर एफआईआर दर्ज करना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उनसे अपराधियों जैसा बर्ताव किया जाना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मेहनतकश किसान देश की रीढ़ है, कोई अपराधी नहीं हैं। हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार किसानों पर दर्ज मुकदमे तुरंत वापस ले और गिरफ्तार किसानों को तुरंत रिहा करे।
 
कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा मन की बात में सिर्फ खोखली बातें की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा मन की बात में सिर्फ किसानों का अपमान किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी जी को सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों का हित दिख रहा है। अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने कृषि विरोधी काले कानूनों के जरिए किसानों के हितों की बलि चढ़ा दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी देश को बताएं कि कृषि विरोधी बिल पास करने से पहले किसानों से सलाह क्यों नहीं ली गई? न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कृषि कानून में क्यों नहीं है? किसानों पर लगातार अत्याचार क्यों किया जा रहा है? किसानों से बातचीत के लिए शर्त क्यों लगाई जा रही है?
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X