Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

केएमपी का हाल जानने के लिए डिप्टी सीएम ने बदला रूट, खुद नोट किए एक्सप्रेस-वे के गड्ढे

Updated on Thursday, August 20, 2020 11:41 AM IST



चंडीगढ़। सिक्स लेन कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे में पड़े गड्ढों के कारण संभावित दुर्घटनाओं को टालने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को रिपेयरिंग का काम 30 सितंबर तक पूरा करने का टारगेट दिया है। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि एक्सप्रेस-वे के मरम्मत का काम न केवल निर्धारित समय सीमा में हर हालत में पूरा होना चाहिए बल्कि गुणवत्तायुक्त भी होना चाहिए। 
(SUBHEAD)
दुष्यंत चौटाला ने इस एक्सप्रेस-वे पर सडक़ दुर्घटनाओं की संभावना को टालने के लिए एक्सप्रेस-वे पर लगी प्रतिमाओं को भी शिफ्ट करने के आदेश जारी किए है। यहां बता दें कि केएमपी एक्सप्रेस-वे के रख-रखाव का जिम्मा हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एचएसआईआईडीसी) का है।
दरअसल, उपमुख्यमंत्री अपने रूट को डायवर्ट कर केएमपी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। दिल्ली प्रवास के बाद 17 अगस्त को डिप्टी सीएम को चंडीगढ़ आना था लेकिन केएमपी का निरीक्षण करने के लिए दुष्यंत चौटाला ने अचानक अपना रूट बदला और केएमपी रूट से होकर दिल्ली से चंडीगढ़ जाने का फैसला किया। वे दिल्ली से  गुरुग्राम होते हुए फर्रुखनगर से एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे और कुंडली तक एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री को अनेक स्थानों पर एक्सप्रेस-वे टूटा हुआ मिला तथा कई स्थानों पर गड्ढे भी मिले। जहां-जहां सडक़ टूटी हुई मिली, उन प्वाईंट को उन्होंने अपनी बुक में नोट कर लिया। कई स्थानों पर सडक़ के किनारों की मिट्टी भी बही पाई गई। वहीं इस दौरान यह भी पाया गया कि अनेक स्थानों पर सडक़ के किनारों और बीचों-बीच प्रतिमाएं भी लगाई गई है जो वाहन चालक का ध्यान आकर्षित करती हैं और हादसे का कारण बन सकती हैं।
चंडीगढ़ पहुंचने के बाद बुधवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को अपने कार्यालय में तलब किया। उन्होंने जब अधिकारियों के समक्ष अपनी नोट-बुक निकाल कर टूटी हुई सडक़ के प्वाईंट के बारे में बताया तो अधिकारी भी हतप्रभ रह गए। एक्सप्रेस-वे के गड्ढों को लेकर उन्होंने खासी नाराजग़ी व्यक्त की। 
उन्होंने एचएसआइडीसी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे तुरंत इस केएमपी एक्सप्रेस-वे के रिपेयरिंग का काम शुरू करें ताकि टूटी हुई सडक़ के कारण सडक़ हादसे की संभावनाओं को पूरी तरह से टाला जा सके। दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को इस रूट पर लगी प्रतिमाओं को टोल-प्लाजा के आसपास स्थापित करने की संभावनाओं को तलाशने के भी आदेश दिए, जहां वाहनों की गति कम रहती है।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X