Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम: बेटी डा. दीपिका ने फहराया तिरंगा तो गांव हुआ गौरवान्वित

Updated on Sunday, August 16, 2020 13:32 PM IST

-पातली गांव के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन
-गांव के नम्बदार धनराज सिंह की पौती डा. दीपिका प्रजापति ने किया ध्वजारोहण
गुरुग्राम। यह किसी भी व्यक्ति के लिए अनमोल क्षण होते हैं कि उनके परिवार की अगली पीढ़ी खासकर बेटियां जब समाज में उनका नाम रोशन करें। समाज भी उनकी सफलता को सराहते हुए सम्मान दे। ऐसा ही क्षण गांव पातली के धनराज सिंह नम्बरदार के भी जीवन में आया, जब उनकी पौती डा. दीपिका प्रजापति के हाथों गांव के विद्यालय में ध्वजारोहण कराया गया।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले के खंड फर्रूखनगर के गांव पातली हाजीपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। ध्वजारोहण के लिए गांव की शिक्षित बेटी डा. दीपिका प्रजापति को सम्मान के साथ आमंत्रित किया गया। कोरोना महामारी के चलते पूरे नियमों को मानते हुए यह आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के बाद डा. दीपिका प्रजापति ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें गांव में ध्वजारोहण का यह मौका मिला है।

 (MOREPIC1)

उन्होंने कहा कि उनके दादा जी ने परिवार को शिक्षित करने पर जोर दिया। परिवार के हर सदस्य को अच्छी शिक्षा दी। उनकी मेहनत आज पूरे समाज के सामने है। उन्होंने समाज को अपने संदेश में कहा कि बेटियों को कम न समझें। बेटियों को पैदा होने दें और उन्हें अच्छी शिक्षा दें। अगर हम समाज में कुछ बदलाव चाहते हैं तो शिक्षा इसके लिए सबसे बड़ा माध्यम है। शिक्षित व्यक्ति ही समाज को नई दिशा दे सकता है। समाज में परिवार, गांव, जिले और देश का नाम रोशन कर सकता है। डा. दीपिका ने कहा कि आज बेटियां पढ़ लिखकर यह काम कर रही हैं। इसलिए चाहे गांव हो या शहर, बेटियों को शिक्षा से वंचित ना करके उन्हें अच्छा पढ़ाएं। चूल्हा-चौका संभालने के साथ बेटियां बाहर की जिम्मेदारी भी बहुत अच्छे से संभाल रही हैं। उनमें पूरा आत्मविश्वास होता है। इसके पीछे परिवार और विशेषकर शिक्षकों का हाथ होता है। उनके बिना आगे बढऩा नामुमकिन है। विद्यालय के प्राचार्य चंद्रप्रकाश ने डा. दीपिका प्रजापति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि इस बार भी विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है और 6 बच्चों ने मैरिट हासिल की है। इस मौके पर गांव की सरपंच मुकेश देवी के पति समाजसेवी सतबीर धनखड़, पंच चांदकिशोर प्रजापति, पंच मुकेश, ओमप्रकाश नंबरदार, हरिकिशन, प्रधान अनिल, नवीन प्रजापति, हितेश प्रजापति समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X