Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम: कोरोना वॉरियर स्टाफ नर्सों का किया स्वागत व सम्मान

Updated on Friday, August 07, 2020 15:08 PM IST

-नागरिक अस्पताल में कोरोना नेगेटिव होकर लौटी 3 स्टाफ नर्स
-हम होंगे कामयाब गीत भी गाया गया

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। कोरोना नेगेटिव होकर लौटी 3 नर्सों का सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भव्य स्वागत किया गया। अपने स्वागत से गदगद स्टाफ नर्सों ने पूरे स्टाफ का धन्यवाद किया। कोरोना वॉरियर नर्सों के स्वागत के गवाह यहां मरीज और उनके तिमारदार भी बने।

(MOREPIC1)
नागरिक अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स ऋतु मलिक, नेहा और कमलेश ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। अब वे कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौटी हैं। शुक्रवार को जब तीनों कोरोना वॉरियर ड्यूटी पर पहुंची तो उनके स्वागत में स्टाफ फूलमालाएं व गिफ्ट लेकर गेट नंबर-2 पर एकत्रित हुई। जैसे ही कोरोना वॉरियर स्टाफ नर्सें ऋतु मलिक, नेहा और कमलेश वहां पहुंची तो पुष्प वर्षा करके उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मैटर्न सरला देवी, संतोष देवी, असिस्टेंट मैटर्न ऊषा मेहता, नर्सिंग सिस्टर कमलेश गहलोत, इंदिरा वर्षा, नीरू, स्टाफ नर्स कमलेश नेहरा, पूनम सहराय, सरोज, शुभलता, निशा, मोनिका, ज्योति की ओर से तीनों का स्वागत करते हुए हम होंगे कामयाब गीत गाया। इस गीत के साथ ही उन पर पुष्प वर्षा सभी सहयोगियों व सीनियर्स द्वारा किया गया। कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव होकर लौटी स्टाफ नर्सेज ने एक-दूसरे को गले मिलकर भी खुशी का इजहार किया।

(MOREPIC2)
मैटर्न सरला देवी ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ते हुए जिस तरह से स्टाफ नर्सें पहली पंक्ति में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेवा करती हैं, वह काबिले तारीफ है। इस सेवा के साथ वे खुद भी पॉजिटिव हो रही हैं। गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया में स्टाफ नर्सों ने इस महामारी काल में अपनी बेहतरीन सेवाएं दी हैं। नर्सेज अपने आप में सेवा की एक मिसाल हैं। मैटर्न संतोष देवी ने भी सभी नर्सेज को बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यों को समाज का हर वर्ग सेल्यूट करता है। किसी भी अस्पताल में नर्सेज रीढ़ होती हैं। उनके बिना अस्पताल का संचालन संभव नहीं। कोरोना महामारी में नर्सिंग स्टाफ बहुत अधिक कोरोना पॉजिटिव हुई हैं। फिर भी वे अपनी सेवा से पीछे नहीं हट रही।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X