Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा सरकार बनाऐगी दो नए सड़क कॉरिडोर 

Updated on Monday, July 27, 2020 10:49 AM IST

 
चंडीग़ढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में दो नये सड़क कॉरिडोर बनाने की प्लानिंग बनाई है। ये दोनों ऐसी सड़कें होंगी, जिन्हें ईस्ट-वेस्ट और ईस्ट-वेस्ट-नॉर्थ कॉरिडोर कहा जाएगा। पंजाब से सटे सिरसा को सीधे उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन से कनेक्ट किया जाएगा। वहीं पंजाब बार्डर पर बसे डबवाली की यूपी के मेरठ के साथ सीधी कनेक्टिविटी होगी। इन दोनों सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो रही है।
पिछले दिनों केंद्रीय स?क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बातचीत में पीडब्ल्यूडी मंत्री होने के नाते डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला इन परियोजनाओं पर चर्चा कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाया है। डीपीआर तैयार होते ही दुष्यंत इन परियोजनाओं के लिए केंद्रीय मंत्री से मुलाकात भी करेंगे। इन दोनों स?कों से राज्य के करीब एक दर्जन जिलों को सीधा लाभ होगा।
सिरसा से हिसार तक पहले ही एक्सप्रेस-वे बना हुआ है। अब हिसार से तोशाम, बाढड़ा, सतनाली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, बावल व तावडू होते हुए अलवर तक की सड़क बनेगी। तावड़ू से सीधा मथुरा-वृंदावन हाईवे को कनेक्ट किया जा सकेगा। यह अपनी तरह का ऐसा एक्सप्रेस-वे होगा, जिससे न केवल हिसार व भिवानी बल्कि चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व मेवात जिला के लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। ईस्ट को वेस्ट से यह हाईवे कनेक्ट करेगा इसी तरह से दूसरा हाईवे भी ईस्ट-वेस्ट के साथ नॉर्थ को आपस में जोड़ेगा। पंजाब से सटे डबवाली हलके से फोरलेन सड़क की शुरूआत होगी। 
यह सड़क डबवाली फतेहाबाद तक पहले से ही हाईवे बना हुआ है। फतेहाबाद से भूना, उकलाना, उचाना, सफीदों व पानीपत होते हुए सड़क मेरठ को कनेक्ट करेगी। इन दोनों परियोजनाओं को लेकर दुष्यंत पिछले दिनों विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी कर चुके हैं। केंद्र सरकार ने दिल्ली से सीधे वैष्णों देवी यानी कटरा तक एक्सप्रेस-वे बनाने का ऐलान किया हुआ है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब व जम्मू होते हुए यह एक्सप्रेस-वे कटरा जाएगा। इसकी ड्राइंग तैयार हो चुकी है।
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X