Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

सरकार के घोटालों को जनता की अदालत में रखेंगे अभय चौटाला

Updated on Monday, July 27, 2020 10:45 AM IST


चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अभय चौटाला ने भाजपा सरकार के नौ माह के कार्यकाल के दौरान हुए नौ घोटालों जनता व जनप्रतिनिधियों के बीच लेकर जाने का ऐलान किया है। अभय चौटाला दस्तावेजी प्रमाण के आधार पर जांच की मांग करते हुए न केवल मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखेंगे बल्कि गांव के सरपंच से लेकर सांसद तक को इन घोटालों के प्रमाण देकर सरकार के खिलाफ अभियान चलाएंगे।
शनिवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा कि गठबंधन की सरकार में जितने भी घोटाले हुए हैं, उन अधिकतर विभागों के मंत्री दुष्यंत चौटाला ही क्यों हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार में धान, चावल, सरसों व गेहूं खरीद, ट्रांसफर, परिवहन, स्कालरशिप और शराब घोटाले के बाद अब रजिस्ट्री घोटाला हुआ है। निजी स्कूल संचालकों को अभिभावकों से फीस वसूलने देने के लिए हर जिले से तीन से पांच करोड़ रुपये इक_ा किए गए। इन घोटाले को सबूत के साथ मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पार्षदों, शहरी निकाय चेयरमैनों और मेयरों व डिप्टी मेयरों को यह चि_ी भेजी जाएगी, ताकि लोग गठबंधन सरकार की असलियत जान सकें।
अभय चौटाला ने कहा कि लाकडाउन के दौरान गुरुग्राम में 1199 रजिस्ट्री हुई हैं। प्रत्येक रजिस्ट्री एनओसी के बिना की गई। प्रत्येक रजिस्ट्री के तहसीलदारों ने दो लाख से दस लाख रुपये तक लिए। इसी तरह सरकार सफाई की मशीनें किराये पर ले रही है। उसकी कीमत 40 लाख रुपये है, जबकि सरकार उनका किराया 20 लाख रुपये सालाना दे रही है। इन मशीनों को किराये पर लेने की बजाय यदि खरीद लिया जाये तो भ्रष्टाचार नहीं पनपेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब घोटाले को दबाने के लिए सरकार ने एसआइटी बनाने की बजाय एसइटी बनाई, लेकिन इनेलो पब्लिक में इन सब खामियों को लेकर जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X