Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम में लगेगी लिथियम बैटरी कंपनी, मारूति करेगी विस्तार:दुष्यंत

Updated on Saturday, July 25, 2020 11:22 AM IST

 
चंडीगढ़। चाइना से कोरोना के कारण पलायन करने वाली मोबाइल बैटरी निर्माता कंपनी ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए हरियाणा को चुना है। गुरुग्राम के सोहना में करीब पौने दो सौ एकड़ में लिथियम बैटरी प्रोजैक्ट लगाया जाएगा। इससे पहले यह कंपनी चाइना में थी जिसका संचालन अब जापान के पास चला गया है और जापान ने इसका विस्तार भारत में करने का फैसला किया है।
(SUBHEAD)
हरियाणा में उद्योग मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जापान की एक कड़ी कंपनी गुरुग्राम के सोहना में अपनी यूनिट लगाएगी। इसके लिए 174 एकड़ भूमि एचएसआईआईडीसी के माध्यम से चिह्नित की जा चुकी है। जल्द ही कंपनी को यह जमीन अलॉट कर दी जाएगी। दुष्यंत ने कहा कि लिथियम बैटरी के इस कारखाने में करीब पंद्रह हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
दुष्यंत ने कहा कि एप्पल भी चाइना से शिफ्ट कर रहा है। हरियाणा सरकार की कोशिश है कि एप्पल का प्लांट राज्य में लगे। इसके लिए केंद्र सरकार के माध्यम से भी और राज्य सरकार स्वयं अपने स्तर पर भी एप्पल के साथ संपर्क बनाए हुए है। दुष्यंत ने दावा किया कि मारुति कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ भी वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से अहम बैठक हुई है। मारुति अपना एक नया प्लांट लगाने जा रही है। इसके लिए गुरुग्राम और झज्जर के बीच जमीन तलाशी गई है। मारुति को नये प्रोजेक्ट के लिए 275 से 315 एकड़ तक जमीन की जरूरत है। एचएसआईआईडीसी द्वारा एक ही जगह पर इतनी जमीन तलाशी जा रही है।
दुष्यंत ने कहा कि फरीदाबाद और यमुनानगर औद्योगिक टाउनशिप का बेसलाइन सर्वे पूरा हो गया है। प्रदेश के अलग-अलग कोनों पर बसे इन दोनों शहरों में मेगा और अल्ट्रा मेगा औद्योगिक प्रोजेक्ट स्थापित करने की प्लानिंग है। डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना की वजह से कई बड़ी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं। 
ऐसे में कोशिश यही है कि विदेशों से आने वाली कंपनियों का पहला पड़ाव हरियाणा ही बने। पंद्रह अगस्त तक राज्य की नई इंटरप्राइजिज प्रमोशन पॉलिसी जारी करने की कोशिश है। पॉलिसी का ड्रॉफ्ट लगभग तैयार हो चुका है, जो अंतिम दौर में है। यह पॉलिसी 2020 से 2025 तक के लिए होगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि नई पॉलिसी में अन-आर्गेनाइज्ड सेक्टर को आर्गेनाइज्ड सेक्टर में तबदील करने का प्रावधान होगा।
 
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X