Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

कोरोना काल में सुरक्षित हुआ सफर, घटे सड़क हादसे

Updated on Saturday, July 25, 2020 10:59 AM IST

चंडीगढ़। कोरोना काल में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से गिरा है। चौक-चौराहों और सड़कों पर जगह-जगह खड़े पुलिस कर्मचारियों और वाहनों की आवाजाही कम होने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आई, बल्कि मौतों और घायलों की संख्या में भी खासी गिरावट आई है।
पिछले साल जून में 890 सड़क हादसे हुए थे जो इस बार 17.64 फीसद की गिरावट के साथ 733 रह गए। 
इसी तरह रोजाना हादसों में मौतों की संख्या 30 से घटकर 24 रह गई। मृत्युदर में 20 फीसद और घायलों की संख्या में 15.30 फीसद कमी आई है। पिछले साल जून में 429 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इस बार 343 लोग हादसों का शिकार हुए जो पिछले बार से 86 कम हैं।
जून में 745 घायलों की तुलना में इस बार 631 लोग जख्मी हुए जो पिछले साल से 114 कम हैं। अगर छह महीनों की बात करें तो जनवरी से जून तक सड़क दुर्घटनाओं में 26.71 फीसद, मृत्युदर में 26.77 फीसद और घायलों में 26.88 फीसद की गिरावट दर्ज की गई।
इससे उत्साहित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था)  नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि निश्चित रूप से 24 मार्च से 31 मई तक लॉकडाउन ने सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने में अहम भूमिका निभाई है। परंतु जून के साथ-साथ प्रथम छमाही के तुलनात्मक आंकड़ों से साफ होता है कि हम सड़क सुरक्षा के मामले में एक सुरक्षित लेन में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
विर्क ने कहा कि हादसों में लगातार आ रही गिरावट पुलिस द्वारा की जा रही उचित मॉनिटरिंग, सड़क सुरक्षा कानून का सही क्रियान्वयन व हमारी फील्ड इकाइयों द्वारा क्विक रिस्पांस के कारण संभव हो पाया है। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के परामर्श से तकनीक आधारित नवाचारों व उन्नत सुरक्षा उपायों के साथ भविष्य में सड़क हादसों को न्यूनतम स्तर पर लाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती की जा रही है, जो दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं। लोग जितना अधिक यातायात नियमों का पालन करेंगे, हादसों में उतनी ही कमी आएगी।  
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X