Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

बरौदा उपचुनाव हुड्डा के लिए चुनौती, भाजपा के लिए अवसर:धनखड़

Updated on Saturday, July 25, 2020 10:57 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा है कि बरौदा उपचुनाव कांग्रेस तथा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए चुनौती हो सकता है लेकिन भाजपा के लिए यह अवसर है। क्योंकि बरौदा के लोग इस बार भाजपा के साथ चलने का मन बना चुके हैं। अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद ओपी धनखड़ शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के संगठन मंत्री बीएल संतोष समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात की।

(SUBHEAD)
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में धनखड़ ने कहा कि भाजपा ने बरौदा उपचुनाव को एक अवसर की तरह लिया है। जिसके चलते न केवल कार्यकर्ताओं बल्कि बरौदा की जनता में भी भारी उत्साह पाया जा रहा हे। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद उन्होंने 29 जुलाई से फील्ड में निकलने का फैसला किया है। वह हरियाणा के सभी जिलों का दौरा करके कार्यकर्ताओं को लामबंद करेंगे। इसके साथ ही बरौदा उपचुनाव को लेकर संगठन की रणनीति को अमली रूप दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद नई टीम के गठन की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में धनखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि आर्डिनेंस किसानों के हित में हैं। इससे किसानों को कई तरह की छूट और अपने उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पहुंचाने के अवसर मिलेंगे। धनखड़ ने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा जानकारी के अभाव में किसानों को गुमराह किया जा रहा है। हरियाणा में हुए कथित रजिस्ट्री घोटाले के आरोपों को खारिज करते हुए धनखड़ ने कहा कि यह घोटाला नहीं है। क्योंकि मामला संज्ञान में आते ही सरकार ने रजिस्ट्री पर रोक लगाते हुए जांच शुरू करवा दी है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X