डीपी गोयल व नवीन गोयल के मुताबिक संस्था का एक ही ध्येय है, जरूरतमंदों की सेवा। इस ध्येय के साथ कैनविन फाउंडेशन संस्था चल रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इम्युनिटी पावर बढ़ाने को होम्योपैथी दवाओं का सबसे अधिक वितरण तो किया ही गया, साथ में बीमार, बुजुर्गों को दवाओं की होम डिलीवरी भी बड़े पैमाने पर की गई। यह उनके जीवन में बहुत बड़ी बात रही। उन्हें एक तरह से बुजुर्र्गाें, बीमारों की सेवा करने का इस दौरान अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं का यही कर्तव्य होता है कि वे जनता के हित में कितना काम करती हैं। उन्हें खुशी है कि कैनविन फाउंडेशन अपनी स्थापना के उद्देश्य को पूरा कर रही है। शुक्रवार को भी फाउंडेशन की तरफ से गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त केके राव को पुलिस कर्मियों के लिए सेनिटाइजर सौंपे गए। इस मौके पर जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल भी मौजूद रहे।
इनसे पहले के सीपी मोहम्मद अकील को मास्क, सेनिटाइजर, फेस शील्ड आदि सौंपे गए थे। मतलब आम जनता से लेकर कोरोना वॉरियर पुलिस, स्वास्थ्यकर्मियों की सेहत, सुविधा का ध्यान रखते हुए उन्हें कोरोना से सावधान रहने, बचाव के साधन उपलब्ध कराए गए। लोगों को घर बैठे एक्स-रे, ईसीजी व एबीजी की जांच सुविधा भी दी गई। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जूम ऐप के माध्यम से योगा सेशल लगाए गए, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।