Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणवी परिधानों में महिलाओं ने तीज पर्व को बनाया यादगार

Updated on Thursday, July 23, 2020 19:00 PM IST

sanjay mehra
गुरुग्राम। गुरुवार को जिला में तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। तीज पर झूला झूलने की परम्परा है। दामण-कुर्ती के साथ कंठी, माला, तबीजी, पाजेब, जूतियां, हंसली, बोरला आदि सजावट का सामान पहनकर महिलाएं पूरी हरियाणवी परिधान में सजी नजर आई। चेहरों पर मुस्कान लिए महिलाओं ने हरे-भरे पेड़ों के बीच झूले डलवाकर झूलने का आनंद लिया।

 (MOREPIC1)

वैसे तो शहरी क्षेत्र में तीज पर्व एक परम्परा का निर्वहन ही रह गया है, फिर भी आज की महिलाएं इन त्योहारों को मनाने में आगे आ रही हैं। बेशक भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय नहीं रहा, फिर भी त्योहारों को मनाने में काफी हद तक लोग समय भी निकाल रहे हैं और त्योहारों को सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपनी मां के साथ पहली बार तीज पर्व मना रही पूनम सहरावत कहती हैं कि उन्हें बहुत अच्छा लगा। तीज मनाते समय सभी ने हरियाणवी परिधान पहने थे। सभी ज्वैलरी भी पहनकर महिलाएं पूरी तरह से सजी हुई थी। हरियाणवी संस्कृति मेें सिर्फ त्योहारों को मनाना ही नहीं, बल्कि हरियाणवी कल्चर के परिचायक हरियाणवी डे्रस भी बहुत अधिक महत्व रखती है। इसी महत्व का मान रखते हुए महिलाओं ने यहां हरियाणवी ड्रेस पहनकर तीज मनाकर खूब आनंद लिया।

(MOREPIC2)
काफी महिलाओं ने व्रत रखकर मां पार्वती की पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना भी की। कोरोना के कारण हरियाली तीज पर ज्यादा बड़े कार्यक्रमों का आयोजन तो नहीं हो सका, लेकिन कुछ स्थानों पर महिलाओं, पुरुषों, बच्चों ने कम संख्या में एकत्रित होकर तीज पर्व को मनाया। हलवाईयों की दुकानों पर तीज का विशेष मिष्ठान माने जाने वाला घेवर खरीदते हुए लोग अवश्य दिखाई दिए। मिष्ठान की दुकानों के संचालकों का कहना है कि कोरोना के कारण घेवर की बिक्री गत वर्ष की अपेक्षा कम ही हुई है। एमजी रोड स्थित विभिन्न मॉल्स को हरियाली तीज पर सजाया गया। इन मॉल्स में महिलाओं की संख्या भी अच्छी-खासी दिखाई इस वर्ष गत वर्ष की अपेक्षा पतंगों की कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है। कोरोना के कारण जिले के सभी मंदिर, शिवालय व आश्रम बंद हैं। महिलाओं ने अपने घरों में ही व्रत रखकर मां पार्वती की कथा सुनी और पूजा-अर्चना कर वृद्धजनों का आशीर्वाद भी लिया।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X