Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

मैंने अध्यक्ष बनने के लिए नहीं की कोई लॉबिंग:धनखड़

Updated on Tuesday, July 21, 2020 14:42 PM IST


चंडीगढ़। भाजपा के निवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी.धनखड़ ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में सरकार भले ही गठबंधन के साथ चल रही है लेकिन संगठन दोनों दलों के अपने-अपने हैं। गठबंधन के नाते दोनों दलों को सम्मान देना एक-दूसरे दल का फर्ज है लेकिन दोनों राजनीतिक दलों के संगठन अपने स्तर पर अपना एजेंडा लेकर ही जनता में जाएंगे।
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जजपा के कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान देगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को जल्द ही रोड मैप दे दिया जाएगा। जिसके आधार पर वह अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार चंडीगढ़ पहुंचे धनखड़ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार प्रदेश में गठबंधन की सरकार है लेकिन इसका भाजपा के संगठन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह हर समय अपने कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहेंगे। पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता पार्टी के हित में उन्हें सुझाव दे सकता है और अगर वह पार्टी के हित में हुआ तो उसे लागू करने में कोई आपत्ति नहीं होगी।
एक सवाल के जवाब में धनखड़ ने कहा कि भाजपा में कोई लॉबिंग नहीं चलती और न ही मैने अध्यक्ष बनने के लिए कोई लॉबिंग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व समय के दौरान भी पार्टी ने उन्हें जब जिम्मेदारियां दी हैं तब उन्हें उनके बारे में अधिक ज्ञान भी नहीं था। इसके बावजूद उन्हें न केवल संगठन का सहयोग मिला बल्कि आम लोगों ने भी समर्थन किया। अब प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को भी पूर्ण रूप से निभाने का प्रयास किया जाएगा।

(SUBHEAD)
पार्टी संगठन को चलाने के लिए ‘अपना सर्वश्रेष्ठ दो, साथियों का सर्वश्रेष्ठ लो’ का फार्मूला लागू करने का दावा करते हुए धनखड़ ने कहा कि सरकार व संगठन में तालमेल बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यकर्ताओं को न केवल उचित मान-सम्मान मिलेगा बल्कि एक ऐसा संतुलन कायम करने का प्रयास किया जाएगा जिससे प्रत्येक कार्यकर्ता को इस बात का अहसास हो कि प्रदेश में उनकी सरकार है। सरकार की नीतियों को संगठन के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने के लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा। धनखड़ कहा कि वह बकायदा एजेंडा बनाकर ही फील्ड में उतरेंगे और कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ेंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X