Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्त हुआ प्रदूषण बोर्ड

Updated on Friday, July 17, 2020 11:52 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में वायु एवं जल प्रदूषण रोकने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अब सभी औद्योगिक इकाइयों की ऑनलाइन निगरानी करेगा। यमुना और घग्गर नदी के प्रवाह क्षेत्र और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के रेड जोन में स्थित 17 श्रेणियों के उद्योगों को ऑनलाइन कंटीन्यूअस एफ्लुएंट और एमिशन मॉनिटरिंग डिवाइसेस लगानी होंगी। इसकी मदद से एचएसपीसीबी को नियमित अंतराल में पता चलता रहेगा कि कौन सी औद्योगिक इकाई प्रदूषण फैला रही है और कौन सी नहीं।

(SUBHEAD)
पहले चरण में प्रदेश की 864 इकाइयों को यह डिवाइस लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें से 827 इकाइयों में यह डिवाइस लगाई जा चुकीं और बाकियों को नोटिस थमाए गए हैं। इसके बाद इन कंपनियों के मालिकों ने भी डिवाइस लगाने पर काम शुरू कर दिया है। एचएसपीसीबी ने हेड क्वार्टर से डेटा प्राप्त करने और इसे केंद्रीय रूप से मॉनिटर करने के लिए अलग से सॉफ्टवेयर तैयार किया है।  
केंद्रीकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों की निगरानी के लिए हेड क्वार्टर में स्पेशल सेल बनाई गई है। यह टीम सभी खामियों पर न केवल नजर रखेगी, बल्कि कानून के उल्लंघन पर कार्रवाई भी करेगी। साथ ही मुख्यालय और औद्योगिक इकाइयों के बीच समन्वय भी स्थापित करेगी जिससे कि प्रदूषण को न्यूनतम स्तर पर लाया जा सके।
एचएसपीसीबी के सदस्य सचिव एस नारायणन ने बताया कि नए सिस्टम से प्रदूषण नियंत्रित करने में काफी हद तक मदद मिलेगी। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट्स (सीईटीपी), कॉमन बायो मेडिकल ट्रीटमेंट फैसिलिटीज (सीबीडब्ल्यूटीएफ) को इसके दायरे में रखा गया है। स्पेशल सेल द्वारा नियमों की अनदेखी के मामलों में मुख्यालय और संबंधित इकाइयों को इलेक्ट्रॉनिक मैसेज भी भेजे जाएंगे। एस नारायणन ने दावा किया कि मानवीय हस्तक्षेप घटने से प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को और बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X