Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

लॉकडाउन में सडक़ों पर पसरा रहा सन्नाटा तो हादसे हुए कम

Updated on Friday, July 17, 2020 11:39 AM IST


चंडीगढ़। हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान लोग अपने घरों में रहे और सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिसके चलते इस साल पहली छमाही के दौरान प्रदेश में होने वाले सडक़ हादसों में भारी कमी आई है। हरियाणा में पिछले साल जनवरी माह से लेकर जून माह तक रोजाना जहां 30 सडक़ हादसे रिपोर्ट हुए, वहीं 2020 में यह संख्या घटकर 22 रह गई। इसी प्रकार, जनवरी और जून के बीच सडक़ दुर्घटनाओं में मृत्युदर में 26.77 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सडक हादसों में घायल व्यक्यिों की संख्या पिछले वर्ष से 26.88 फीसदी कम रही।
हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हादसों में कमी के लिए सडक़ सुरक्षा का पालन कराने की हर संभव कोशिश की जा रही है। पुलिस द्वारा लागू किए जा रहे बेहतर ट्रैफिक सेफ्टी रूल्स, फील्ड इकाईयों द्वारा यातायात नियमों का बेहतर प्रवर्तन तथा सडक़ एवं यातायात सुरक्षा के बारे में निरंतर जागरूकता से ही सडक़ हादसों और इससे होने वाली मृत्यु दर में कमी संभव हो सकी है। हालांकि 24 मार्च से 31 मई तक कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन नेे भी राज्य में सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने में योगदान दिया। विर्क ने बताया कि इस साल जनवरी और जून के बीच सडक़ दुर्घटनाओं की संख्या 1467 की गिरावट के साथ 4024 देखी गई, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 5491 था।

(SUBHEAD)
सडक़ हादसों में होने वाली मृत्युदर भी अपेक्षाकृत कम रही। जनवरी से जून 2019 के दौरान सडक़ हादसे में 2532 लोगों की जान गई थी, वहीं इस साल यह आंकडा 678 की गिरावट के साथ 1854 दर्ज किया गया। सडक़ हादसों में घायल होने वाले लोगों की संख्या में भी 1247 मामलों की प्रभावशाली गिरावट देखी गई। पिछले साल जून तक घायल हुए 4638 व्यक्यिों की तुलना में 2020 के प्रथम 6 माह में 3391 लोग सडक़ हादसों में घायल हुए।

विर्क ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि सडक़ दुर्घटनाओं को और भी निम्न स्तर पर लाया जा सकता है। राज्य पुलिस विभिन्न हितधारक विभागों के सहयोग से इस दिशा में काम कर रही है जिसमें ब्लैक स्पॉट की पहचान कर इन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करवाना, सडक़ों की स्थिति सुधारना व साइनेज आदि लगवाने जैसे सुधारात्मक उपाय शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X