चंडीगढ़। दिल्ली के कारण हरियाणा के 4 जिलों में कोरोना फैल रहा है। दिल्ली से आने और जाने वाले हर व्यक्ति की टेस्टिंग संभव नहीं है इसीलिए इन जिलों में करोना संक्रमण रोकने के लिए जरिया सिर्फ कर्फयू ही है। इसीलिए एनसीआर से सटे इन चार जिलों में स्थिति देखकर अनिल विज ने कर्फयू लगाने के संकेत दिए। मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिल्ली से सटे चार जिलों में करोना केसो में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। प्रदेश के 80 प्रतिशत कोरोना केस इन्हीं चार जिलों में है और इसी को देखते हुए हम इन 4 जिलों में कर्फयू लगाने का विचार कर रहे हैं और अपने जिलों को सील करने पर विचार करें रहे हैं।
पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में कोरोना को कम करने के लिए मास्क ना लगाने पर जुर्माना राशि 5100 रुपये कर दिया गया है इस पर विज ने कहा कि हरियाणा में मास्क ना लगाने पर जुर्माना राशि 500 है और जुर्माना लोगों को उनकी गलती एहसास कराने का एक जरिया है और हम इस को सख्ती से लागू कर रहे हैं। राहुल के राजस्थान सरकार पर दिए बयान कि बीजेपी राजस्थान में उनकी सरकार तोडऩा चाहती है इस पर अनिल विज ने कहा कि जगह-जगह से कांग्रेस की लीडरशिप के खिलाफ रोष पनप रहा है। कांग्रेस पार्टी ना होकर एक परिवार का अधिपत्य जमा रखा है जिसको अब लोग रिजेक्ट कर रहे हैं। राहुल द्वारा दिए बयान कि मोदी राज में चाइना ने हिंदुस्तान की जमीन पर कब्जा किया है पर अनिल विज ने कहा कि मोदी राज में किसी की भी हिम्मत नहीं हुई हमारी जमीन हड़पने की जबकि कांग्रेस की सरकार के टाइम में चाइना हमारी जमीन पर कब्जा किया करता था। उन्होंने कहा कि ाहुल अपनी ही पार्टी का इतिहास भूल गए हैं।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज आज करीब 35 दिन बाद वॉकर के सहारे सचिवालय पहुंचे। अनिल विज गत 9 जून को नहाते समय अपने घर के स्नानागार में फिसल गए थे जिससे उनकी बाईं जांघ की हड्डी टूट गई थी। इसके एक दिन बाद उनका ऑपरेशन हुआ था। पैर में फ्रैक्चर के बाद मोहाली अस्पताल से लौटने के बाद अनिल विज ने बिस्तर पर लेटे-लेटे काम संभाला था। उन्होंने अपना लैपटॉप और मोबाइल पूरी तरह एक्टिव किया कर लिया था।