Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण

Updated on Tuesday, July 14, 2020 11:13 AM IST

चंडीगढ़। पंचायत प्रतिनिधियों के लिए चुनाव में शैक्षणिक योग्यता की शर्त को लागू करने के बाद हरियाणा सरकार ने महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी कर ली है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री की विधायकों तथा मंत्रियों के साथ मोटे तौर पर सहमति बन चुकी है। सहयोगी दल जजपा की भी इस मुद्दे पर पूरी तरह से सरकार के साथ है। फैसले को अमली रूप देने से पहले प्रदेश में सर्वे करवाया जा रहा है।

(SUBHEAD)

हरियाणा में अगले साल फरवरी माह के दौरान जिला परिषदों, पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों के चुनाव होने हैं। इस समय हरियाणा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण मिला हुआ है। बावजूद इसके राज्य में कुल महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या करीब 43 प्रतिशत है। देश के 28 राज्यों में से 20 प्रदेशों में पहले से महिलाओं को राजनीतिक में पचास प्रतिशत भागीदारी मिली हुई है।
हरियाणा में इस समय करीब साढे सात हजार गांव है जिनमें करीब 6200 पंचायतें हैं। विकास एवं पंचायत विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों को यूनिक नंबर दिया हुआ है। ऐसे में गठबंधन सरकार महिलाओं को आरक्षण के मामले में ऑड-ईवन फार्मूले पर भी मंथन कर रही है। निर्णायक फैसला दोनों पार्टियों के नेताओं की सहमति के बाद ही होगा।
ऐसे में बहुत संभव है कि 50 प्रतिशत आरक्षण तय करने के बाद महिला प्रतिनिधियों की संख्या इस इससे भी अधिक हो सकती है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला के अनुसार इस बारे में समाज के विभिन्न वर्गों से चर्चा की जा रही है। सभी की सहमति के बाद ही निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर पंचायतों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाते हैं तो उसका रिजल्ट भी उतना ही बेहतर देखने को मिलेगा। बीजेपी और जेजेपी विधायक दल की बैठक में चर्चा हो चुकी है। जैसे ही लोगों की सहमति आ जाएगी, सरकार इस पर कदम उठाने का काम करेगी।
डिप्टी सीएम दुष्यंत का कहना है कि पढ़ी-लिखी महिलाओं का सोसायटी में अहम योगदान रहा है। देशभर में 20 राज्यों में महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण है। हरियाणा भी अब उसी दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इसी महीने के आखिर तक पंचायती राज संस्थाओं की 100 महिला जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला परिषद, पंचायत समिति व पंचायतों में बेहतर काम करने वाली ऐसी 100 महिलाओं को सरकार स्कूटी देगी। यह सम्मान उन महिला प्रतिनिधियों को मिलेगा, जिन्हेांने पंचायतों और वार्डों में उल्लेखनीय काम किया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X