Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

विधानसभा सचिवालय में स्पीकर का छापा, तीन दर्जन कर्मचरी गैरहाजिर

Updated on Tuesday, July 14, 2020 11:06 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में तैनात कर्मचारी व अधिकारी अपने कार्य के प्रति गंभीर नहीं हैं। सोमवार को विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने सभी शाखाओं में जब औचक निरीक्षण किया तो 42 कर्मचारी व अधिकारी गैरहाजिर मिले। स्पीकर ने सभी गैर हाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

(SUBHEAD)
हरियाणा विधानसभा सचिवालय में अक्सर कर्मचारियों व अधिकारियों के समय पर न पहुंचने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके चलते विधानासभा स्पीकर ने सोमवार को सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। सरकारी कार्यालय खुलने का समय सुबह नौ बजे है, लेकिन स्पीकर ने विधानसभा सचिवालय के निरीक्षण की शुरुआत सुबह दस बजे से की। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के दौरान 42 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। सचिवालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगती थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते रजिस्टर में उनकी हाजिरी लगाई जाती है।

स्पीकर ने स्टेबलिश ब्रांच से सभी रजिस्टर भी अपने पास मंगवा लिए। निरीक्षण के दौरान 11 बजे के बाद सात कर्मचारी सचिवालय लौट आए और कुछ ने निरीक्षण का पता चलने के बाद अवकाश की अप्लीकेशन भिजवा दी। इसके बावजूद सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैैं।
विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि इससे पहले जब बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था थी, तब भी उन्होंने निरीक्षण किया था। उस समय 89 अधिकारी व कर्मचारियों ने बायोमीट्रिक हाजिरी समय से दर्ज नहीं की थी, जिन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगे गए थे। सभी के जवाब उनकी फाइल में दर्ज कर दिए गए हैैं। इसी तरह अब मिलने वाले सारे जवाब फाइलों में दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सचिवालय के अफसरों व कर्मचारियों की लेटलतीफी को किसी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X