Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हिसार हवाई अड्डे का होगा विस्तार, कटरा,देहरादून,अहमदाबाद के लिए शुरू होंगी फ्लाईट

Updated on Tuesday, July 14, 2020 11:00 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हिसार हवाई अड्डे का विस्तार करने की योजना बनाई है। यहां से बहुत जल्द घरेलू उड़ाने शुरू होंगी। इसके लिए केंद्र सरकार के साथ तालमेल शुरू कर दिया गया है। यही नहीं हिसार में सिम्युलेटर ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना के लिए भी निजी क्षेत्र की कंपनियां आगे आ गई हैं।

(SUBHEAD)

केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत हिसार में घरेलू हवाई अड्डा तैयार हो चुका है। एयरपोर्ट पर रनवे विस्तार का काम अब शुरू हो रहा है। सरकार ने हिसार से चंडीगढ़ और हिसार से नई दिल्ली के अलावा चार और रूट्स पर फ्लाइट शुरू करने की योजना बनाई है। हवाई पट्टी के विस्तार के बाद इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। मौजूदा 4500 मीटर की हवाई पट्टी का विस्तार करके इसे 14 हजार मीटर किया जाएगा।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हिसार एयरपोर्ट को धार्मिक स्थलों से कनेक्ट करने के लिए रूट्स तय किए हैं। भविष्य में हिसार से चंडीगढ़ होते हुए कटरा तक सीधी फ्लाइट शुरू होगी। वैष्णों देवी यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को इसका फायदा होगा। इसी तरह से हिसार से अमृतसर होते हुए कटरा तक भी उड़ान सेवा शुरू होगी। अमृतसर में दरबार साहब के दर्शनों के साथ वैष्णों देवी की यात्रा लोग कर सकेंगे।
नागरिक उड्डयन विभाग हिसार से जयपुर होते हुए अहमदाबाद तक सीधी हवाई सेवा शुरू करने की भी योजना बना रहा है। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि वह केंद्र सरकार से भी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं ताकि हिसार में हवाई पट्टी के विस्तार को लेकर आ रही अड़चनों को दूर किया जा सके। वहीं दूसरी ओर, हिसार में बोइंग-737 और एयरबस-320 का सिम्युलेटर ट्रेनिंग सेंटर भी शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। बोइंग-मैक्स की ट्रेनिंग भी यहां हो सकेगी। दोनों कंपनियों के साथ अंतिम दौर की बातचीत चल रही है। वर्तमान में बोइंग-मैक्स की ट्रेनिंग केवल अमेरिका में है। हिसार, देश का पहला ऐसा सेंटर होगा, जहां पायलट कमर्शियल जहाज के लिए ट्रेनिंग ले सकेंगे।
दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हिसार में बनाया जा रहा कारगो इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने वाले वर्षों में प्रदेश की तकदीर बदलने में अहम भूमिका अदा करेगा। दिल्ली के अलावा राजस्थान व पंजाब के साथ नजदीकी के चलते यह हवाई अड्डा काफी तेजी के साथ विकसित होगा। हवाई अड्डे पर रनवे के विस्तार का बजट मंजूर हो चुका है। रनवे तैयार होते ही तीन-चार नये रूट्स पर हवाई यात्रा शुरू करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X