Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

भाजपा के पांच सदस्यों को तीसरी बार एक्सटेंशन

Updated on Monday, July 13, 2020 15:25 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एक अहम आदेश जारी करके हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पांच सदस्यों का कार्यकाल अगले एक साल के लिए बढ़ा दिया है। पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों को दरकिनार करते हुए सरकार ने पहले से तैनात सदस्यों के कार्यकाल में वृद्धि की है। इसमें कोई नई नियुक्ति नहीं हुई है।
मनोहर सरकार ने मार्च 2015 में खट्टर सरकार ने भारत भूषण भारती को तीन वर्षो  के लिए आयोग  का चेयरमैन एवं नीलम अवस्थी, देवेंदर सिंह, अमर नाथ सौदा, भोपाल सिंह एवं विजय पाल सिंह को तीन वर्षो के लिए सदस्य लगाया गया था। इसके सवा वर्ष बाद  जुलाई 2016 में आयोग में पांच और सदस्यों डॉ.एच.एम. भारद्वाज, राजबाला सिंह, प्रदीप जैन, सुरेंद्र कुमार और डॉ. हंस राज यादव की नियुक्ति भी तीन वर्षों  के लिए की गयी।
करीब सवा दो वर्ष पूर्व मार्च 2018 में  खट्टर सरकार ने चेयरमैन भारती को तो तीन वर्ष का लगातार दूसरा कार्यकाल प्रदान कर दिया परन्तु उनके साथ मार्च 2015  में नियुक्त पांच सदस्यों का कार्यकाल केवल बढ़ाकर 11 जुलाई 2019 तक कर किया। गत वर्ष आयोग के दस सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर केवल पांच को एक वर्ष के कार्यकाल का विस्तार  दिया। अब सरकार ने शनिवार को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही शुक्रवार की रात एक आदेश जारी करके बोर्ड सदस्यों नीलम अवस्थी,अमर नाथ सौदा, भोपाल सिंह, विजय पाल सिंह और प्रदीप जैन का कार्यकाल 23 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया है। हरियाणा की मुख्य सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सामान्य प्रशासन शाखा को भेज दिए हैं।
मनोहर सरकार ने जिन सदस्यों को एक्सटेंशन दी है वह सभी भाजपा कोटे के हैं। ऐसे में जजपा के नेताओं को एचएसएससी में हिस्सेदारी मिलने को लेकर चल रही अटकलें समाप्त हो गई हैं। हालांकि सरकार के पास अभी अन्य सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने तक इंतजार करने अथवा नए सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी देकर जजपा नेताओं को एड्जस्ट करने का एक अवसर मौजूद है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X