Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

जल्द होगा हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का ऐलान

Updated on Friday, July 10, 2020 10:32 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कई दिनों से चल रही खींचतान अब निकट भविष्य में समाप्त हो सकती है। दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। करीब एक घंटा चली इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति था।
हरियाणा में भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला अपने दो कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। नए अध्यक्ष को लेकर कैप्टन अभिमन्यु, ओपी धनखड़, रामबिलास शर्मा, कृष्ण पाल गुर्जर, संदीप जोशी व महीपाल ढांडा समेत कई नेताओं के नाम चर्चा में आ चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि कृष्ण पाल गुर्जर को तो सोशल मीडिया पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बधाई तक दे दी गई थी लेकिन बाद में बधाई संदेश हटा लिए गए।

(SUBHEAD)
इस उठापटक के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को करना है। वर्तमान हालातों में प्रदेशाध्यक्ष के नाम के ऐलान को लेकर देरी का कोई ठोस कारण नहीं है। उन्होंने सकारात्मक संकेत देते हुए कहा कि जल्द ही नए अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा।
प्रदेश मेंं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए मनोहर लाल ने कहा कि अभी इस तरह की कोई योजना नहीं है। भाजपा और जजपा बेहतर तालमेल के साथ जनहित में कार्य कर रही है। मंत्रियों  के विभागों में फेरबदल और विस्तार की अभी कोई योजना नहीं है। इस बारे में भविष्य में फैसला लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X