Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

अब विदेशी पर्यटक भी देखेंगे देसां मैं देस हरियाणा की झलक

Updated on Friday, July 10, 2020 10:26 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में आने वाले विदेशी पर्यटक अब न केवल हरियाणवी सांस्कृति से रूबरू होंगे बल्कि उन्हें उस हरियाणा के दर्शन होंगे जिसमें इस प्रदेश को देसां में देस हरियाणा, जित दूध-दहीं का खाना कहा गया है। हरियाणा सरकार ने विलेज टूरिज्म को प्रमोट करने की योजना बनाई है। जिसमें प्रत्येक प्रदेश वासी भाग ले सकता है। पर्यटन विभाग ने योजना का ड्राफ्ट तैयार करना शुरू कर दिया है।

(SUBHEAD)
हरियाणा सरकार करनाल जिला के गांव सिरसी से लाल डोरा सीमा में जमीनों के मालिकाना हक देने की योजना पहले ही शुरू कर चुकी है। अब सरकार ने विलेज टूरिज़म को बढ़ावा देने का फैसला किया है। पिछले कुछ समय से विदेशों से आने वाले पर्यटकों का रूझान बड़े-बड़े फाइव स्टार होटलों की बजाए विलेज टूरिज्म की तरफ बढ़ रहा है। दूूसरा हरियाणा सरकार पहले ही ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती व बंजर जमीनों पर उद्योग स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है।
ऐसे में पर्यटन विभाग ने ‘स्टे होम’ योजना तैयार की है। इस योजना में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति अपनी जमीन पर कम से कम दो कमरों का सैट बनाकर पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत करवाएगा। इन कमरों को ग्रामीण पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग अपने पास पंजीकृत कमरों को ऑनलाइन प्रमोट करके ग्राहकों को आकर्षित करेगा। इन कमरों में किराये पर ठहरने वाले लोगों को हरियाणवी खाना तथा हरियाणा सांस्कृति के बारे में जानकारी दी जाएगी। विशेष तौर पर जो लोग गावों में आकर ठहरेंगे, उन्हें गावों में भ्रमण का अवसर भी मिलेगा।
बाक्स---
कमरों के निर्माण को सरकार देगी लोन
हरियाणा सरकार ने योजना बनाई है कि गावों में जिन लोगों के पास अपनी जमीन है और वह उसे पर्यटन विभाग के मानदंडों के अनुसार विकसित करना चाहते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा कम ब्याज दरों पर कर्ज भी मुहैया करवाया जाएगा। ऐसे लोगों के साथ सरकार ‘स्टे होम’ योजना को मिलकर चलाएगी। इसमें आमदन का कुछ हिस्सा पर्यटन विभाग को देना होगा।
वर्जन---
इस योजना पर काम शुरू हो चुका है। लॉकडाउन के कारण यह मामला बीच में अटक गया था। अब विभागीय अधिकारियों को इस पर फिर से काम करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। धरातल से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर योजना तैयार करके मंत्रिमंडल की बैठक में रखी जाएगी। इस बीच वित्त विभाग से भी इसकी स्वीकृति ली जाएगी। उम्मीद है अगले साल से इस योजना के परिणाम सामने आने शुरू होंगे।
कंपरपाल गुर्जर, पर्यटन मंत्री हरियाणा।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X