प्रवीन कुमार
हिसार। हिसार के रहने वाले इनेलो नेता व अधिवक्ता प्रमोद बागडी ने हरियाणा सरकार की बीजेपी सरकार एक बडा खुलहासा किया है। उन्होंने वित विभाग के डिप्टी डारेक्टर के पास आरटीआई लगाकर डिटेल जानकारी लेकर हरियाणा सरकार के विकास कार्यो के कर्ज का पता लगाया है। जिसमें आज के दिन भारतीय जनता पार्टी की मनोहर लाल सरकार पर 3 अप्रैल 2020 तक हरियाणा पर 185548 करोडा का कर्जा हो गया है।
(SUBHEAD)
यह सरकार ने प्रोविजन आंकडा उपलब्ध करवाया है। प्रमोद बागडी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के कार्यकाल में 1999 से जनवरी 2005 तक हरियाणा सरकार पर कर्जा मात्र 15886 करोड रुपयो का कर्जा था। जिसमें पूरे हरियाणा प्रदेश में विकास कार्य किए तथा गांवो व शहरों की प्रत्येक गलियों को आर. सी. सी. कंक्रीट की पक्की करवाने का काम किया गया तथा गुडगाँव तथा फरीदाबाद जैसे बड़े शहरों का डवेल्पमेन्ट किया। अधिवक्ता ने बताया कि 2005 से लेकर 31 मार्च 2014 तक कांग्रेस पार्टी से चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान 60293 रुपये का हरियाणा सरकार पर विकास कार्यो के नाम पर कर्जा चढाया गया।
काग्रेस की सरकार ने झांडली व खेदड बिजली के दो प्लांट लगाने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा सरकार ने रोहतक के अलावा हरियाणा में सामान रुप के विकास कार्य नही किए दूसरे जिलों के कार्यकाल के दौरान भेदभाव के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी ने अपने कार्यकाल में योजनाबद्ध तरीके से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में सीसी ककरीट की सड़के बनाई थी। इन सडकों की मियाद लगभग 50 वर्षो की थी परंतु कांग्रेस सरकार ने भूजल स्तर नीचे जाने के नाम पर इंटरलोकिंग सड़के बनाने का काम किया सभी बनाई हुई सडकों को उखाड दिया गया। तत्कालीन सरकार ने इस प्रकार विकास कार्यों के नाम पर अनावश्यक कर्जा चढाने का काम किया।
(MOREPIC1)
इनेलो नेता प्रमोद बागडी ने कहा कि काग्रेस सरकार ने कमीशन खोरी का काम किया तथा झूठी वाला ही के विज्ञापन देने के नाम पर खर्चा किया। हिसार जिले में काउन्टर मेगनेट सिटी बनाने के नाम पर केन्द्र सरकार ने लगभग 12000 हजार करोड़ रुपए 2005 में खर्च कर दिए कहीं भी विकास कार्य नजर नहीं आता। आरटीआई में खुलहासा करते हुए बागडी ने कहा कि मौजूद बीजेपी की खट्टर सरकार ने छह वर्ष के कार्यकाल में विकास के नाम पर 185548 हरियाणा सरकार पर कर्जा चढाने का काम किया। इस शासन काल में सडकों को बार- बार तोड फोड कर दोबारा बनाने का फिजूल खर्चा किया है। इस प्रकार सरकार में प्रदेश स्तर पर कोई बडा प्रोजेक्ट नही लगाया गया तब भी आज सरकार को काफी कर्जे में नीचे लाकर खडा कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यह खर्च जनता को उठाने पडे तो प्रत्येक व्यकित को 62 हजार रुपये देकर सरकार का कर्ज उतार सकता है।
प्रमोद बागडी ने कहा कि आने वाले समय में इनेलो पार्टी का प्रदेश में लगातार जनाधार बढ रहा है और पूर्व मुख्य मंत्री ओमप्रकाश चौटाला व इनेलो के प्रधान महासचिव विधायक श्री अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में हरियाणा में सरकार बनेगी और श्री अभय सिंह चौटाला मुख्यमंत्री बनेगे।
तिथि राशि
-------------------
31 मार्च 2000 8152
31 मार्च 2001 9276
31 मार्च 2002 11674
31 मार्च 2003 13391
31 मार्च 2004 15886
31 मार्च 2005 17347
31 मार्च 2006 19588
31 मार्च 2007 20486
31 मार्च 2008 20488
31 मार्च 2009 23085
31 मार्च 2010 28794
31 मार्च 2011 34666
31 मार्च 2012 41395
31 मार्च 2013 50657
31 मार्च 2014 60293
31 मार्च 2015 70931
31 मार्च 2016 101709
31 मार्र्च 2017 124603
31 मार्च 2018 139726
31 मार्च 2019 156807
3 अप्रैल 2020 185548