Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में फिर से आठवीं के लिए होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Updated on Wednesday, July 08, 2020 19:09 PM IST

चंडीगढ़, 08 जुलाई। हरियाणा की मनोहर सरकार ने एक बार फिर से पूर्व हुड्डा सरकार के कार्यकाल में लिए गए बोर्ड परीक्षा रद्द करने के फैसले को बदल दिया है। अब हरियाणा में फिर से आठवीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होगा। इससे पहले प्रदेश में अंतिम बार 2010 में बोर्ड परीक्षाओं को आयोजन किया गया था। अध्यापक संगठनों की सरकार के इस फैसले पर मिली जुली प्रतिक्रिया है। सरकार का यह फैसला इसी सत्र से लागू होगा। अतार्थ अगले साल मार्च माह में आठवीं की परीक्षाएं बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएंगी।

(SUBHEAD)
प्रदेश में वर्ष 2009-10 में अंतिम बार आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा हुई थी। करीब 11 साल के लंबे अंतराल के बाद मौलिक शिक्षा निदेशक ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव को आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं लेने के आदेश जारी कर दिए हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की अभी तक 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा होती है। राइट टू एजुकेशन एक्ट लागू होने के बाद दस साल पहले आठवीं कक्षा का बोर्ड हटा दिया गया था। आठवीं कक्षा तक कोई बच्चा फेल नहीं करने की नीति से छात्रों में डर खत्म हो गया था जिससे विद्यार्थी पढऩे में कम दिलचस्पी रखने लगे। इसके चलते शिक्षा स्तर में गिरावट आई और 10वीं और बारहवीं में बोर्ड रिजल्ट गिरता चला गया।
मनोहर सरकार ने दूसरे कार्यकाल के दौरान विधानसभा में आठवीं में बोर्ड परीक्षाएं शुरू कराने का बिल पारित करा लिया था। अब शिक्षा विभाग ने विधिवत रूप से आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव को आदेश जारी कर दिए हैं। निदेशालय ने यह भी कहा है कि बोर्ड द्वारा इस संबंध में की गई आगामी कार्रवाई से निदेशालय को भी अवगत करवाया जाए ताकि निदेशालय उसके मुताबिक आगामी रूपरेखा तैयार कर सके।
निदेशालय मौलिक शिक्षा विभाग ने पत्र में कहा है कि सरकार ने आठवीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा को लागू कर दिया है। सरकार ने हरियाणा निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम-2011 में बदलाव करके कक्षा आठवीं का बोर्ड आरंभ किया जाए। शैक्षणिक वर्ष के अंत में यदि विद्यार्थी न्यूनतम पास अंक प्राप्त नहीं करता तो उसे पास होने के लिए दो अवसर अन्य प्रदान किए जाएं। उसे फेल न करके अनुपूरक परीक्षा (प्रत्येक विषय में) देने का अवसर दिया जाए। कक्षा में स्टूडेंट असस्मेंट टेस्ट के आधार पर ही बच्चों का वर्गीकरण कर लिया जाए। उनके लिए उपचारात्मक शिक्षण, अतिरिक्त सहायक सामग्री व अतिरिक्त अभ्यास सामग्री की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा सतत एवं समग्र मूल्यांकन की व्यवस्था की जाए।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X