Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पर्यटन विभाग ने कोरोना योद्धाओं के लिए बंद किए दरवाजे!

Updated on Tuesday, July 07, 2020 11:15 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा पर्यटन विभाग ने डाक्टरों व नर्सों को दी जा रही मुफ्त आवास और खान-पान सुविधा बंद कर दी है। अब पर्यटन विभाग के होटलों में आने वाली नर्सों व डाक्टरों को खाने और रहने के बिल थमाए जा रहे हैं। जिसके चलते नर्सों व डाक्टरों में रोष व्याप्त है। प्रदेश में अब तक दो दर्जन के करीब नर्सें कोरोना पॉजिटिव आ चुकी हैं। कोरोना वार्ड में डयूटी देने वाली नर्सों का तर्क है कि डयूटी के बाद घर जाने से उनके परिजनों में कोरोना का खतरा पैदा हो गया है।
(SUBHEAD)
हरियाणा में मार्च माह के दौरान कोरोना फैलना शुरू हुआ था। 23 मार्च से पहला लॉकडाउन शुरू हुआ था। अप्रैल माह के दौरान जब सभी विभाग मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को कोरोना योद्धा कहकर सम्मान दे रहे थे तभी पर्यटन विभाग ने कोरोना डयूटी में लगे डाक्टरों व नर्सों के लिए अपने होटल व रेस्टोरेंट खोलते हुए कहा था कि उन्हें यहां न केवल मुफ्त खाना दिया जाएगा बल्कि मुफ्त आवास सुविधा भी दी जाएगी। कोरोना डयूटी में तैनात नर्सों व डाक्टरों के परिजनों को किसी तरह असुविधा न हो इसलिए डयूटी के बाद पर्यटन विभाग के होटलों में रूकने की सुविधा दी थी।
यह सिलसिला करीब तीन माह चला और अब जुलाई माह से सरकार ने डाक्टरों व नर्सों का नया रोस्टर लागू कर दिया है। जिसमें खाने और आवास सुविधा को बंद कर दिया गया है। इन दिनों जो नर्सें पर्यटन विभाग के होटलों व रेस्टोरेंट में जा रही हैं उनसे खाने व रहने की एवज में बिल थमाए जा रहे हैं।
नर्सिंग वैल्फेयर एसोसिएशन हरियाणा की प्रधान सुनीता देवी के अनुसार कई जिलों से यह सूचनाएं मिल रही हैं कि जुलाई माह में लागू किए गए नए रोस्टर में इन सुविधाओं को जिक्र नही है। ऐसे में कोरोना वार्ड में डयूटी देने वाली नर्सों के परिजनों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। उधर हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन के प्रधान डॉ.जसबीर सिंह पंवार ने कहा कि फ्रंट लाइन पर काम कर रहे डाक्टरों व नर्सों को यह सुविधा जारी रखनी चाहिए। अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है।
बाक्स---
नर्सों के लिए खत्म किया क्वारंटाइन पीरियड
हरियाणा सरकार द्वारा कोरोना को लेकर समय-समय पर नियमावली को बदला जा रहा है। अप्रैल माह के दौरान सरकार ने नर्सों के लिए 14 दिन की डयूटी और 14 दिन का एकांतवास समय तय किया था। अब नए नियमों में इसे भी समाप्त कर दिया गया है। अब नर्सों को मुफ्त परिवहन सुविधा भी नहीं मिल रही है। अस्पताल के में डयूटी के बाद अब उन्हें सीधे घर भेजा जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X