Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में चार सौ ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामले दर्ज

Updated on Monday, July 06, 2020 15:06 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब की तरह हरियाणा में भी फर्जी ट्रैवल एजेंटों व कबूतरबाजों का जाल फैला हुआ है। लॉकडाउन के दौरान विदेश से लौटे हरियाणा वासियों द्वारा खुलासा किए जाने के बाद जांच कर रही एसआईटी के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। एसआईटी के पास 400 से अधिक केस आ चुके हैं। अब तक ढाई दर्जन कबूतरबाजों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने रविवार को ट्रैवल एजेंटों की जांच कर रही एसआईटी चीफ एवं करनाल रेंज की आईजी भारती अरोड़ा से बातचीत करके अब तक हुई जांच का रिव्यू किया। विज ने एसआईटी को जांच में तेजी लाने और फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान अमेरिका द्वारा डिपोर्ट किए गए करीब सौ लोग हरियाणा वापस लौटे तो पता चला कि वह कबूतरबाजों के जाल में फंसकर विदेश गए थे। फर्जी ट्रैवल एजेंटों ने उनके पास से पैसे भी वसूल लिए और सही रास्ते से अमेरिका भी नहीं पहुंचाया। जिसके चलते गृहमंत्री अनिल विज ने करनाल रेंज की आईजी भारती अरोड़ा के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन करके जांच के आदेश दिए थे।

(SUBHEAD)
इस एसआईटी में छह एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा डीएसपी व इंस्पेक्टर स्तर के कई अधिकारी इसका हिस्सा हैं। अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि एसआईटी द्वारा गैर कानूनी तरीके से विदेशों में भेजने वाले और कबूतरबाजी में विभिन्न जिलों में करीब दो दर्जन से अधिक मामलों में करीब अढ़ाई दर्जन आरोपी एजेंटो को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 35 लाख रुपए से अधिक की राशि बरामद की है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गठित एसआईटी गत वर्षो में दर्ज मामलों की भी जांच कर रही है। इसके तहत वर्ष 2018-19 में कुछ एजेंटों द्वारा हरियाणा के नौजवानों को अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका भेजा गया, जहाँ उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया और जेल में डाल दिया।
इसके काफी समय तक जेल मेें रहने के बाद अमेरिका सरकार ने उन्हें वापिस भारत डिपोर्ट कर दिया गया। इनकी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार के आदेश पर पुलिस द्वारा ऐसे एजेंटों के खिलाफ कबूतरबाजी के 254 अभियोग दर्ज किये। इसके अलावा कबूतरबाजी के 156 नए मामले दर्ज किये है, इन सभी मामलों की जांच यही एसआईटी कर रही है।
बाक्स---
विज का हालचाल जानने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री
पंजाब में लंबे समय से फर्जी ट्रैवल एजेंटों के विरूद्ध लड़ाई लड़ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया तथा उनके दामाद एवं मशहूर फिल्म अभिनेता हरभजन मान रविवार को हरियाणा के गृहमंत्री का हालचाल जानने के लिए अंबाला स्थित उनके आवास पर पहुंचे। रामूवालिया एक संगठन के माध्यम से अब तक हजारों लोगों को फर्जी ट्रैवल एजेंटों से मुक्त करवा चुके हैं। रामूवालिया ने विज द्वारा हरियाणा में करवाई जा रही जांच की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस नेटवर्क को तोडक़र हरियाणा व पंजाब के युवाओं को पथभ्रष्ट होने से बचाना जरूरी है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X