Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में ढाई लाख एकड़ में किसानों ने छोड़ी धान की खेती

Updated on Saturday, July 04, 2020 11:30 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा धान की खेती किए जाने पर रोक लगाने का फैसला हाईकोर्ट द्वारा पलटने के बाद भी हरियाणा के किसानों में पहली बार क्रांतिकारी बदलाव हुआ है। प्रदेश में ढाई लाख एकड़ के हजारों किसानों ने धान की खेती से तौबा कर ली है। यही नहीं सरकार द्वारा भू-जल स्तर में सुधार के लिए लागू की शाफ्ट लगवाने की योजना में भी किसानों ने दिलचस्पी दिखाई है। जिसके चलते अब तक 937 किसान इसके लिए आवेदन कर चुके हैं।
हरियाणा में पिछले कई वर्षों से जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। जिसके चलते सरकार ने इस साल ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना लागू करते हुए किसानों को धान की खेती से हटाने का फैसला किया था। हालांकि हाईकोर्ट ने धान की खेती पर रोक लगाने वाले फैसले को बदल दिया परंतु सरकार को अपनी योजना में खासा लाभ मिल रहा है।
(SUBHEAD)
सरकार ने इस साल एक लाख हैक्टेयर में धान की पैदावार कम करने का लक्ष्य रखा था लेकिन भू-जल स्तर कम वाले क्षेत्रों में खुद सीएम ने दौरा किया और किसानों से बातचीत की। परिणाम स्वरूप इस धान की रोपाई में करीब ढाई लाख एकड़ की कमी आई है। भूमिगत जल रिचार्जिंग के लिए सरकार द्वारा बनाई गई नई योजना को किसानों ने हाथों-हाथ लिया है। सरकार ने राज्य में 1000 रिचार्जिंग शाफ्ट लगाने टारगेट तय किया। बड़ी बात यह है कि अभी तक 937 किसान शाफ्ट के लिए आवेदन कर चुके हैं। यह योजना उन एरिया के लिए है, जहां का भूजल स्तर काफी नीचे जा चुका है। सरकार अपना टारगेट करीब-करीब पूरा कर चुका है। यह संख्या अभी और भी बढ़ेगी। ऑनलाइन पोर्टल खुला हुआ है और किसान आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा के कुछ एरिया में भूमिगत जलस्तर 20.71 मीटर तक नीचे जा चुका है। 1974 से 2019 तक हरियाणा में भू-जल स्तर 10.65 मीटर नीचे गया है।
सीजन 2019 जून से अक्टूबर तक 0.23 मीटर पानी में सुधार हुआ है और यह इस अवधि में नीचे की बजाए ऊपर आया है। ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना के तहत एक लाख हैक्टेयर यानी ढाई लाख एकड़ किसानों ने धान की बजाय दूसरी खेती करने का मन बनाया है। ये कपास, बाजरा, मक्का, ज्वार व दलहन-तिलहन आदि की खेती करेंगे। अबकी बार प्रदेश में मानसून सीजन में 107 फीसदी बरसात होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में 450 से 500 एमएम बरसात हो सकती है। इसमें मानसून सीजन यानी पहली जून से दो जुलाई तक प्रदेश में करीब 48 एमएम बरसात हो चुकी है। इससे भू-जल स्तर बढऩे में काफी हद तक मदद मिलेगी।
कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल के अनुसार जो किसान अभी जब रिचार्जिंग शाफ्ट के लिए आवेदन कर चुके हैं, उनके खेतों में शाफ्ट लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। सिंचाई विभाग को जल्द टेंडर के लिए कहा गया है ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सेक। इसी मानसून सीजन में इसे सिरे चढ़ाने की कोशिश है ताकि बारिश के पानी को सीधे जमीन में पहुंचाया जा सके।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X