Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

किसानों की फसल को बारिश से बचाएगी सरकार

Updated on Saturday, July 04, 2020 11:23 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में लंबे समय से खुले में पड़ा अनाज खराब होने को लेकर छिड़े विवाद का अब अंत हो सकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज़ कमेटी की बैठक में खुले में पड़े अनाज को बचाने के लिए 17 करोड़ रुपए की लागत से तिरपालें खरीदने का फैसला लिया गया है। इनमें 14 करोड़ कीमत के 15 हजार 500 ब्लैक पॉलीथीन कवर और करीब साढ़े 3 करोड़ रुपये कीमत के 5900 मल्टी लेयर क्रॉस लेमिनेटिड कवर शामिल हैं।

(SUBHEAD)
आमतौर पर फसलों की खरीद से एक महीना पहले तैयारियां होती थी। इसी वजह से फसलों के खराब होने व बारिश आदि में भीगने की शिकायतें भी अधिक रहती थी। इतना ही नहीं, पहली अक्तूबर से शुरू होने वाली धान खरीद को लेकर भी आढ़तियों को हिदायतें दी गई हैं। उन्हें दो-टूक कहा गया है कि वे तिरपाल आदि का प्रबंध करें। जमीन पर फसल को नहीं डालने दिया जाएगा। 20-20 क्विंटल को कवर करने वाले तिरपाल या पॉलीथीन आढ़तियों को लेने होंगे।
दरअसल, मार्केट में कुछ ऐसे कवर भी आ चुके हैं, जो बारिश आदि होने पर नीचे और ऊपर दोनों साइड से फसल को कवर करते हैं। सरकार इसके लिए आढ़तियों को बाकायदा पैसा भी देती है। विभाग ने योजना तैयार कर ली है। अबकी बार 65 लाख टन धान खरीद के समय में इसे लागू कर दिया जाएगा। योजना के तहत गेहूं, बाजरा,ज्वार व कपास आदि को भी इन तिरपाल में ढका जा सकेगा।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में खाद्य आपूर्ति विभाग ने खुले में पड़े अनाज के खराब होने का मुद्दा उठाते हुए तिरपालों की खरीद का सुझाव दिया था। वित्त मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव पर मोहर लगा दी है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने कहा कि ब्लैक व मल्टी लेवर क्रास लेमिनेटिड कवर लगभग 32 फुट लम्बे, 21 फुट चौड़े तो 16 फुट ऊंचे होंगे। दास ने कहा कि आगामी गेहूं खरीद सीजन को ध्यान में रखते हुए एडवांस तैयारियां की गई हैं।
दास ने कहा कि प्रदेश की सभी 400 अनाज मंडियों में इसे लागू किया जाएगा। खरीद क्योंकि पहली अक्टूबर से शुरू होगी। ऐसे में विभाग के पास पर्याप्त समय है। प्रदेश में करीब 15 लाख हैक्टेयर में किसान धान उगाते हैं। हरियाणा में आठ लाख हैक्टेयर से अधिक एरिया में बासमती और शेष में मोटे धान की खेती की जाती है। मोटे धान की खरीद राज्य सरकार करेगी। अधिकारियों का कहना है कि जब धान या गेहूं बरसात में नहीं भीगेगा, तो इसकी गुणवत्ता पूरी तरह से बरकरार रहेगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X