Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा के गोदामों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Updated on Saturday, July 04, 2020 11:16 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के विभिन्न जिलों में चल रहे गोदामों से अनाज चोरी होने की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने गोदामों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने का फैसला किया है। यही नहीं इन सभी कैमरों का कंट्रोल चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में होगा। ऐसे में प्रदेश के किसी भी जिले में कहीं पर भी होने वाली घटना की सूचना सीधे मुख्यालय को मिलेगी। प्रदेश के गोदामों से अनाज चोरी की पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। जिसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

राज्य में लगभग 29 लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम हैं। पहले चरण में सरकार 50 वेयर हाउस गोदामों को सीसीटीवी से लैस करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में यहां हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। हरियाणा सरकार ने कैमरों की स्थापना का जिम्मा अपनी ही एजेंसी हारट्रोन को सौंपा है। हारट्रोन को विभिन्न कंपनियों ने पांच करोड़ रुपये से अधिक की लागत का अनुमान दिया था। परचेज कमेटी की बैठक में मोल-भाव के बाद 4 करोड़ 8 लाख रुपये में ठेका दिया गया है।
हरियाणा कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि वेयर हाउसों में पारदर्शिता बढ़ाने और हर रोज होने वाली गतिविधियों पर नजऱ रखने के लिए यह फैसला लिया है। वेयर हाउसों से अनाज की चोरी के अलावा अनाज खराब होने की कई शिकायतें आ चुकी थीं। कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिसमें फील्ड के ही कुछ कर्मचारियों ने पानी डालकर गेहूं को खराब कर दिया। यह काम भी पूरी प्लानिंग के साथ होता थो।
कौशल ने कहा कि पहले चरण में 50 गोदाम कवर होंगे। इसके बाद दूसरे गोदामों में भी कैमरे लगेंगे। सभी गोदामों में लगे कैमरों का कंट्रोल चंडीगढ़ में रहेगा। इतना ही नहीं, सीसीटीवी की रिकार्डिंग का डॉटा भी एक महीने तक स्टोर रहेगा। गोदाम में होने वाली लोडिंग, अन-लोडिंग व दवाइयों के छिडक़ाव आदि पर नजऱ रखी जा सकेगी। स्टाफ की हर गतिविधियों का भी पता चलेगा। इसके लिए सुपरविजन टीम अलग से होगी, जो नियमित रूप से आला अफसरों को अपडेट करेगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X