Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

आलोक मित्तल होंगे हरियाणा के नए सीआईडी चीफ

Updated on Friday, July 03, 2020 12:21 PM IST

 

चंडीगढ़। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) आलोक मित्तल हरियाणा सरकार के नये सीआईडी (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) के चीफ बन सकते हैं। मौजूदा सीआईडी प्रमुख एडीजीपी अनिल कुमार राव इसी माह 31 को रिटायर हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को राव की जगह मित्तल को यह जिम्मा सौंपे जाने के स्पष्ट संकेत दे दिए। दरअसल, केंद्र में प्रतिनियुक्ति से लौटते ही सरकार ने मित्तल को सीआईडी का ओएसडी नियुक्त किया है।

सीआईडी में अपनी तरह की नई पोस्ट ही है। सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) में एडीजीपी ओपी सिंह को ओएसडी लगाया हुआ था लेकिन सीआईडी में मित्तल को ओएसडी बनाए जाने से साफ है कि मुख्यमंत्री उन्हें ही अनिल राव के बाद सीआईडी प्रमुख बना सकते हैं। ओपी सिंह को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त लगाया जा चुका है। वहीं आईपीएस रजनीश गर्ग व आलोक वर्मा भी सीएमओ में हैं। उन्हें सीएम ने अपना एडीसी नियुक्त किया हुआ है।

आलोक मित्तल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत थे। 1993 बैच के आईपीएस आलोक मित्तल को 2018 में राज्य सरकार ने एडीजीपी प्रमोट कर दिया था। वे अक्तूबर-2011 से फरवरी 2013 तक रोहतक रेंज के आईजी और जून 2009 से अक्तूबर-2011 तक गुरुग्राम कमिश्नरी में ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस रह चुके हैं। जून 2008 से जून 2009 तक रोहतक, जून 2007 से जून 2008 तक फरीदाबाद तथा दिसंबर 2005 से जनवरी 2007 तक वे पानीपत के एसएसपी रहे।

इसी तरह से नवंबर-2001 से नवंबर 2005 तक मित्तल सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिेशन (सीबीआई) की आर्थिक अपराध शाखा और साइबर सैल के एसपी रह चुके हैं। शुरूआती दिनों में दिसंबर 1996 से अक्तूबर 1999 तक वे पंचकूला के पुलिस अधीक्षक रहे। सूत्रों का कहना है कि सीआईडी चीफ अनिल राव की रिटायरमेंट के बाद सरकार उन्हें सीएमओ में एडजस्ट भी कर सकती है। पूर्व की हुड्डा सरकार के समय भी सीएमओ में लॉ एंड आर्डर व सीआईडी से जुड़े मामलों के लिए नियुक्तियां होती रही हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X