Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

फेसबुक आईडी हैक कर युवक से ठगी का प्रयास

Updated on Thursday, July 02, 2020 16:42 PM IST

 

Sanjay Mehra
गुरुग्राम। आनॅलाइन ठगी का धंधा खूब फल-फूल रहा है। ठग कोई न कोई नया तरीका का ठगी का ढूंढ निकालते हैं। ऐसे में आम आदमी को आर्थिक नुकसान हो रहा है। गुरुवार को एक ऐसा ही मामला यहां सामने आया।


सोनू सिंह बेहवाल नाम के शख्स की फेसबुक आईडी के मैसेंजर से उसके साथी हितेश के पास मैसेज आया। शुरुआत हेलो से हुई। फिर पूछा कैसे हो। कहां पर हो। इसके बाद पूछा गया कि क्या गूगल-पे, फोन-पे चलाते हो। जब हितेश ने इस सवाल के बदले में हां कहा तो अगली बात शुरू हुई। उसे कहा गया कि कुछ पैसे चाहिए अर्जेंट में। अपने खास परिचित होने के चलते हितेश ने पूछा कि क्या प्रोब्लम आ गई बॉस। यहीं से कहानी को मोड़ दिया गया। सोनू ने इमोशनल बात की और हितेश से कहा कि एक दोस्त की मां बीमार है। डॉक्टर को देने हैं। कल वापिस कर दूंगा। जब हितेश ने सोनू से पैसे ट्रांसफर करने के लिए नंबर मांगा तो सोनू ने अपना नंबर-9053121423 दे दिया। हितेश को इस दौरान कुछ शक हुआ। उसने देखा कि जो नंबर उसे दिया गया है, वह तो सोनू का है ही नहीं और सोनू को 10 हजार रुपए मांगने की जरूरत भी नहीं है।

जब हितेश ने कहा कि यह नंबर तो सोनू का नहीं है। तो सामने वाले युवक ने कहा कि जो नंबर आपके पास है, उसी पर डाल दो। मतलब साफ कि ठगों ने सोनू का दूसरा नंबर भी किसी न किसी तरीके से हैक कर रखा था। तभी तो उन्होंने दूसरे नंबर पर ही पैसे भेजने को तुरंत कह दिया। हितेश ने पांच मिनट का समय मांगा और फिर सोनू को कॉल की। जिसकी आईडी से मैसेज आ रहे थे। जब सोनू से पूछा कि क्या उसी ने पैसे मांगे हैं तो उसने इंकार कर दिया। जब माजरा समझते देर नहीं लगी। सोनू ने भी कहा कि किसी ने उसकी फेसबुक आईडी हैक की है। तब जाकर खुलासा हुआ कि यह तो उसकी फेसबुक आईडी हैक करके कोई ठगी कर रहा था। इस बाबत शिकायत साइबर क्राइम पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि पीडि़त पक्ष की शिकायत पर जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X