Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा में 15 जुलाई से सडक़ों पर दौड़ेंगी बसें

Updated on Thursday, July 02, 2020 11:56 AM IST

चंडीगढ़। हरियाणा में बुधवार से अनलॉक टू की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रदेश सरकार ने दो सप्ताह बाद बसें चलाए जाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि 15 जुलाई से हरियाणा में दोबारा पहले की तरह बसें चलेंगी। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने इस संबंध में पड़ोसी राज्यों के साथ तालमेल शुरू कर दिया है। सरकार का मानना है कि जब तक पड़ोसी राज्यों द्वारा बसों का संचालन नहीं किया जाएगा तब तक हरियाणा को बसें चलाने का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

(SUBHEAD)
हरियाणा में कोरोना व लॉकडाउन के चलते 24 मार्च से एक जून तक बस सर्विस पूरी तरह से बंद रही। एक जून से हरियाणा सरकार ने अंतर जिला व अंतरराज्जीय बस सेवा शुरू करने का प्रयास किया। इस बीच न तो दिल्ली सरकार ने हरियाणा की बसों को दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत दी और न ही पंजाब,हिमाचल, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड व राजस्थान की सरकारों ने हरियाणा की बसों को आने दिया। कई राज्य तो ऐसे हैं जहां की सीमाओं से ही हरियाणा की बसों को वापस भेज दिया गया।
हरियाणा में अंबाला, यमुनानगर,करनाल, पानीपत व सोनीपत उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की सीमाओं से सटे हुए हैं। जिसके चलते उक्त स्टेशनों से हरियाणा रोडवेज की बसें रोजाना अंतरराज्जीय रूट पर चलती हैं। इसी तरह अंबाला, जींद,कैथल,सिरसा आदि जिले पंजाब के साथ तो सिरसा,फतेहाबाद,हिसार, रेवाड़ी,महेंद्रगढ़-नारनौल तथा रेवाड़ी आदि जिले राजस्थान के साथ सटे हुए हैं। उक्त पड़ोसी राज्यों के कई शहर तो ऐसे हैं जिनके लिए कई वर्षों से चंडीगढ़ से रोजाना बसों का संचालन हो रहा है और यह रूट लाभ में चल रहे हैं।
हरियाणा में अनलॉक वन के दौरान जहां अंतर जिला बसों का संचालन किया गया वहीं अनलॉक टू के दौरान अंतरराज्जीय बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने पड़ोसी राज्यों के साथ तालमेल शुरू कर दिया है। पंजाब सरकार द्वारा पचास फीसदी यात्रियों की शर्त को हटा लिया गया है। उधर हिमाचल द्वारा भी छोटे रूट के तहत बद्दी से अंबाला छावनी तक एक बस भेजी जा रही है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस बार अंतरराज्जीय बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
वर्जन----
हरियाणा में लोगों की मांग को देखते हुए अनलॉक वन के दौरान कुछ बसों का संचालन किया जा रहा है। अब बसों को पूरी तरह से खोलने से पहले सभी जिलों से स्टेट्स रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आधार पर बसों के संचालन, संख्या को बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए 15 जुलाई से हरियाणा में फिर से बसों का सुचारू रूप से संचालन शुरू हो जाए।
मूलचंद शर्मा, परिवहन मंत्री हरियाणा सरकार।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X