Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पौधों से जुड़ा है हमारा जीवन, इनका करें संरक्षण: रितु कटारिया

Updated on Wednesday, July 01, 2020 18:33 PM IST

-नवजन चेतना मंच के साथ मिलकर किया पौधारोपण
-10 हजार से अधिक पौधे लगाने का रखा गया है लक्ष्य


गुरुग्राम। मिसेज भारत आइकन 2019, मिसेज हरियाणा-2018, मिसेज इंडिया चार्मिंग 2018 के साथ सोशल एक्टिविस्ट, मॉडल एवं योग प्रशिक्षण रितु कटारिया ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए यहां पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधारोपण कार्यक्रम नवजन चेतना मंच की ओर से वार्ड-1 न्यू पालम विहार क्षेत्र के कृष्णा चौक स्थित कामधेनु गौशाला के पास आयोजित किया गया ।

(MOREPIC1) 
रितु कटारिया ने कहा कि पौधों से हमारा जीवन जुड़ा है। यह बात हम सबको समझनी चाहिए। आज हमने विकास की आंधी में हरे-भरे जंगलों को काटकर कंक्रीट के जंगल खड़े कर दिए हैं। इससे हमारा जीवन खतरे में पड़ा है। अब हमें अपने जीवन को सुरक्षित करने के लिए कंक्रीट के जंगलों के साथ अब फिर से हरियाली को महत्व देना होगा। उन्होंने कहा कि मानसून आ रहा है। इस मौसम में लगाए गए पौधे जल्द लग लाते हैं। इसलिए उनका संदेश यही है कि प्रत्येक व्यक्ति किसी भी जगह पर एक पौधा जरूर लगाए। ऐसी जगह लगाए, जहां वह रोजाना दोनों समय नहीं तो एक समय जरूर संभाल सके। अगर हम सबने इस काम को अपनी जिम्मेदारी के साथ कर लिया तो पर्यावरण सुधार का हम हिस्सा हो सकते हैं। मंच के संयोजक वशिष्ठ गोयल व मंच के अध्यक्ष डॉ. सर्वदानन्द आर्य ने बताया कि इस अभियान से क्षेत्र के काफी समाजसेवक प्रभावित होकर मंच से जुड़ रहे हैं। उनकी ओर से सड़कों किनारे ग्रीन बेल्ट में भी पीपल के पौधे लगाये जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एसके चौहान, कोमल भटनागर, रितु कटारिया, खुशी, रघुवीर, शागर, अंशू, लक्ष्य, निकेश, अमर, अमन, दुर्गा, सुखराज व अन्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X