Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

गुरुग्राम के विकास के लिए विधायक सुधीर को कैबिनेट में ले सरकार: बोधराज सीकरी

Updated on Wednesday, July 01, 2020 17:20 PM IST


गुरुग्राम। उद्योगपति, समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बोधराज सीकरी ने कहा कि यह सब जानते हैं कि गुरुग्राम में पूरे प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है। ऐसे में यहां राजनीतिक दृष्टि से मजबूती जरूरी है। राजनीतिक रूप से यहां भारतीय जनता पार्टी मजबूत है, लेकिन यहां से एक भी मंत्री नहीं होना, यह के विकास में बाधा है। इसलिए सरकार गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला को कैबिनेट में शामिल करके यहां के विकास का मार्ग प्रशस्त करे।
यहां जारी बयान में बोधराज सीकरी ने कहा कि गुरुग्राम के नागरिक शिक्षित हैं और जागरुक हैं। विधायक चुने के जाने के बाद सुधीर सिंगला की कार्यप्रणाली को बारीकी से सभी ने परखा है। जिस तरह से उन्होंने नियमित रूप से खुद को यहां सक्रिय रखा है। चाहे कोरोना महामारी का दौर हो या इससे का समय हो, जनता के बीच आम आदमी की तरह रहकर विधायक सुधीर सिंगला ने काम किया है। अब भी वे लगातार भागदौड़ करते रहते हैं। उनके एजेंडे में सिर्फ और सिर्फ जनहित होता है। ऐसी सादगी, स्वच्छ छवि, ईमानदार और अपने पिता स्वर्गीय श्री सीता राम सिंगला के पदचिन्हों पर चलकर समाजसेवा में लगे विधायक सुधीर सिंगला को कैबिनेट में शामिल करके सरकार को सिर्फ एक विधानसभा नहीं, बल्कि गुरुग्राम जिला का मान बढ़ाना चाहिए। हरियाणा सरकार को हमारे क्षेत्र के विकास के लिये विधायक सुधीर सिंगला को कैबिनेट में शामिल कर गुरुग्राम की जनता को उपहार देना चाहिये। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम हरियाणा के राजस्व में 54 प्रतिशत योगदान देता है। गुरुग्राम आईटी सिटी, मिलेनियम सिटी और प्रांत का सिरमौर है। इसलिए हम मनोहर सरकार से आशा करते है कि मन्त्रिमण्डल विस्तार मे सुधीर सिंगला को मंत्री पद देकर गुरुग्राम का मान बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि सुधीर सिंगला को पद की लालसा नहीं है, उनका ध्येय केवल सेवा और समर्पण है। परंतु गुरुग्राम वासी के नाते हम अपना हक मांग रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X