Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

हरियाणा करेगा कोरोना पॉजिटिव मरीजों पर स्टडी मरने का चांस होगा कम

Updated on Monday, June 29, 2020 15:03 PM IST

चंडीगढ़ , 28 जून। हरियाणा में अभी तक कोरोना पॉजिटिव मिले सभी मरीजों पर राज्य सरकार स्टडी करवा रही है। पीजीआई रोहतक में कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ ध्रुव चौधरी को यह जिम्मा सौंपा है। डॉ चौधरी के नेतृत्व में ही कोरोना से हुई मौतों पर भी स्टडी हो रही है। प्रदेश में अभी तक हुई मौत के मामले में एक बात सामान्य यह है कि आखिरी स्टेज में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को बचाने में डॉक्टरों को दिक्कत आई।
मोटे तौर पर यह अनुमान लगाया गया है कि कोरोना के लक्षण मिलते या पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही डॉक्टरों के पास आने वाले मरीजों के ठीक होने होने की संभावना काफी अधिक रहती है। ऐसे मरीजों का रिकवरी रेट लगभग 100 प्रतिशत तक भी हो सकता है। डॉक्टरों की परेशानी उस समय बढ़ जाती है जब कोरोना पूरी तरह से शरीर में फैलने के बाद मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में मरीज को बचाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
(SUBHEAD)
दरअसल, पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों द्वारा मरीज का उपचार चरणबद्ध तरीके से किया जाता है। कोरोना की अलग-अलग स्टेज है। किस स्टेज पर कौनसी दवा देनी है, इसके लिए डॉक्टरों द्वारा प्रोटोकॉल बनाया हुआ है। लेकिन जब कोरोना पूरे शरीर में ही जड़ें जमा लेता है तो मरीज को ऑक्सीजन या वेंटिलेटर पर रखना होता है। पहले से दूसरी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को बचाना फिर बहुत मुश्किल हो जाता है। इसीलिए सरकार बार-बार लोगों को कह रही है कि लक्षण दिखते हुए डॉक्टरों से संपर्क करें।
(MOREPIC1) 
हरियाणा में कोविड-19 से अभी तक सवा 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अभी तक के रिकार्ड के हिसाब से अधिकांश मौत के पीछे कोरोना संक्रमण के अलावा दूसरी बीमारियां भी जिम्मेदार रही। शुगर, बीपी, हार्ट, लीवर, किडनी आदि की बीमारियों से ग्रसित बुजुर्गों को अगर कोरोना होता है तो उस स्थिति में मौत का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में बीमारियों से लडऩे की क्षमता कम होती है। ऐसे में संक्रमण शरीर पर हावी हो जाता है। एक दिन में 150 से 200 तक पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं लेकिन सरकार का दावा है कि प्रदेश में कहीं पर भी कम्युनिटी स्प्रेड नहीं है। केंद्र सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने व मरीजों को ट्रैक करने के लिए शुरू की गई आरोग्य सेतु एप कारगर हथियार है। प्रदेश में अभी तक 60 लाख 38 हजार लोगों ने अपने स्मार्ट फोन में इस एप को डाउनलोड किया है। इससे एप डाउनलोड करने वाले लोगों को अपने आसपास कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बारे में पता लग जाता है।
Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X