Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

लाइन लॉस कम वहां दोपहर में नहीं लगेंगे बिजली कट

Updated on Saturday, June 27, 2020 12:58 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत देते हुए 60 प्रतिशत से कम लाइन लॉस वाले लगभग एक हजार गांवों में दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 तक बिजली कट न लगाने का निर्णय लिया है ताकि गर्मी के इस मौसम में बिजली कटों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी न हो। इसके अलावा, प्रदेश के लगभग 4500 गांवों में ‘मेरा गांव- जगमग गांव योजना’ के तहत 24 घंटे बिजली दी जा रही है।
हरियाणा के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों से बिजली कट के शेड्यूल के संबंध में शिकायतें आ रही थी। इस मामले में हमने पुनर्विचार करते हुए तकरीबन 1000 गांवों में दोपहर के समय बिजली कट न लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि राज्य में धान की बिजाई के चलते बिजली के कट लगाने पड़ रहे हैं क्योंकि इस समय किसान को पानी की ज्यादा जरूरत होती है।

(SUBHEAD)
रणजीत सिंह ने स्पष्टï किया किया 4500 गांवों में पूरे 24 घंटे बिजली रहेगी जबकि इन लगभग 1000 गांवों में दोपहर 12:00 बजे से सायं 4:00 तक बिजली का कोई कट नहीं लगेगा। इसके अलावा, रात को सभी गांवों में बिजली रहेगी। विद्युत मंत्री ने कहा कि किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने की दिशा में भी बहुत तेजी से काम हो रहा है। विभाग के पास 4868 फाइव स्टार मोटर उपलब्ध थी जिनमें से 3288 ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। शेष लगभग 1600 कनैक्शन भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। इसके अलावा, 1500 के करीब मोनोब्लॉक मोटर की डिमांड भी किसानों की तरफ से आई है।
सरकार ने किसानों को विकल्प दिया है कि फाइव स्टार मोटर उपलब्ध न होने पर वे विभाग द्वारा अनुमोदित मोटर बाजार से स्वयं खरीद सकते हैं और अपना जमा पैसा ब्याज समेत वापस ले सकते हैं। रणजीत सिंह ने कहा कि 15 जून से 15 सितंबर तक पीक सीजन होता है और इस दौरान किसानों को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। 

Readers' Comments
Naresh Pathania 5/9/2023 11:33:33 AM

Good information published in write-up.

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X