Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

प्राइवेट अस्पतालों की आई शामात

Updated on Saturday, June 27, 2020 12:39 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के निजी अस्पतालों में कोरोना टेस्ट फीस निर्धारित करने के बाद एक बार फिर से शिकंजा कसते हुए बैड, आक्सीजन तथा वेंटीलेटर की फीस भी तय कर दी है। अब प्रदेश में कोई भी निजी अस्पताल कोरोना रोगियों से मनमाने दाम नहीं वसूल सकेगा। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशों पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों व जिला उपायुक्तों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दिल्ली, तामिलनाडु, महाराष्ट्र व तेलंगाना के बाद हरियाणा देश का पांचवा ऐसा राज्य है जहां निजी अस्पतालों में इलाज की दरें सरकार द्वारा निर्धारित की गई हैं।
हालही में नीति आयोग की बैठक में राज्य सरकारों को यह निर्देश दिए गए थे कि वह अपने-अपने राज्यों में निजी अस्पतालों में कोरोना रोगियों के उपचार के लिए दरों को निर्धारित करें और इसका उलंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए एक कमेटी का गठन करें।

(SUBHEAD)
आमतौर पर निजी अस्पतालों में मरीज को उपचार के लिए पैकेज की तरह धनराशि बताई जाती है। जिसके चलते सरकार ने नए रेटों को पैकेज के रूप में ही मान्यता देते हुए निजी अस्पतालों के लिए एक और दरवाजा बंद कर दिया है। सरकार द्वारा तय की गई दरें हर आयु वर्ग के मरीजों के लिए मान्य होंगी। सरकार ने यह भी साफ कर दिया गया है कि गर्भवति महिलाएं, प्रसुति व नवजात बच्चों के उपचार आदि इस दायरे में शामिल नहीं होंगे। ऐसे रोगियों से अस्पताल पूर्व निर्धारित नियमानुसार फीस ले सकेंगे।
सरकार द्वारा आक्सीजन, वेंटीलेटर व बैड के लिए तय किए गए दामों में कोरोना जांच की फीस को शामिल नहीं किया गया है। यह फीस पहले से तय किए गए नियमानुसार ली जाएगी। सरकार ने इस पत्र के माध्यम से निजी अस्पतालों को चेताया है कि इलाज की दरें तय किए जाने के बाद कोई भी अस्पताल प्रबंधक उपचार के मामले में समझौता नहीं करेगा। इन आदेशों का उलंघन करने वाले अस्पताल प्रबंधकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने का प्रावधान रखा गया है।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X