Monday, 02 November 2026
BREAKING
• रोहतक: जेठपुर के स्कूल में 10 साल तक सेवाएं देने वाले शिक्षक हरि ओम वर्मा हुए सेवानिवृत • गुरुग्राम: मारुति सुजुकी की डिजायर कार 3.5 मिलियन के उत्पादन से हुई पार • गुरुग्राम में मिल्हे ने खोला नया एक्सक्लूसिव शोरूम • केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी • औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रैंप एमएसएमई कॉन्क्लेव में बताई सरकार की योजनाएं • पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

पंजाब

अमृतसर में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो काबू

Updated on Sunday, November 01, 2026 22:09 PM IST

अमृतसर, 1 नवंबर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई), अमृतसर ने नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर दो व्यक्तियों को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महिंदर सिंह और कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। दोनों अमृतसर के मुस्तफाबाद के निवासी हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी अज्ञात व्यक्तियों से हेरोइन की खेप प्राप्त करते थे और राज्य में आगे अन्य लोगों को इसकी आपूर्ति करते थे।

— गिरफ्तार आरोपी अज्ञात व्यक्तियों से खेप लेकर राज्य में आगे करते थे सप्लाई : डीजीपी गौरव यादव

— केस गिरोह के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी


कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि महिंदर सिंह और कुलवंत सिंह कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर हेरोइन की अवैध तस्करी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के अनुसार दोनों आरोपियों ने हाल ही में हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की थी और इसे आगे किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने के लिए अमृतसर-बटाला रोड की ओर जा रहे थे। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने छापेमारी की और मुधल बाईपास के निकट दोनों संदिग्ध आरोपियों को 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का खात्मा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत 1 नवंबर, 2026 को एफआईआर नंबर 71 दर्ज की गई है।
 
Have something to say? Post your comment
केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी

: केंद्र की खेल सामग्री निर्माण योजना से जालंधर और लुधियाना के उद्योग को मिलेगा बढ़ावा: कुलवंत गुलाटी

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं: बरिंदर सचदेवा

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी हैं: बरिंदर सचदेवा

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

: तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मनरेगा कर्मचारी यूनियन की मांगों का समयबद्ध समाधान करने का दिया आश्वासन

*राहुल हुड्डा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त*

: *राहुल हुड्डा नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त*

नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

: नशा तस्करों से छुटकारा चाहती हैं पंजाब की महिलाएं:हरसिमरत कौर बादल

नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

: नूंह मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, 12 नवंबर से ईवीएम की जांच

: पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा, 12 नवंबर से ईवीएम की जांच

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

X