Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पहले ही घाटा झेल रही हरियाणा रोड़वेज आज है बत्तर हालत में

Updated on Friday, June 26, 2020 15:32 PM IST

चंडीगढ़। अनलॉक के दौरान हरियाणा सरकार द्वारा अंतर जिला स्तर पर बसों का संचालन भले ही शुरू कर दिया गया हो लेकिन बसों में पहले की तरह यात्रियों की संख्या पूरी नहीं होने के कारण सडक़ों पर बसें चलाकर भी रोडवेज घाटे में है। पहले से ही घाटे को झेल रही हरियाणा रोड़वेज के घाटे में लगातार वृद्धि हो रही है। परिवहन मंत्री खुद मुख्यमंत्री से विशेष राहत पैकेज की मांग कर चुके हैं। उनका तर्क है कि हरियाणा में अन्य विभागों के मुकाबले रोडवेज को सर्वाधिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
हरियाणा में 23 मार्च को लॉकडाउन हो गया था। जिसके साथ ही सरकार ने बस सेवा भी बंद कर दी थी। हरियाणा में इस समय रोड़वेज के 23 मुख्य डिपो और 13 सब डिपो हैं। इनके अंतर्गत इस वक्त बेड़े में कुल 3853 बसें हैं। जिनमें 3200 सरकारी, 150 सरकारी गुलाबी मिनी बसें, 18 लग्जरी बसें और 485 किलोमीटर स्कीम वाली हायर की प्राइवेट बसें शामिल हैं। इन बसों के संचालन, रख-रखाव आदि के लिए करीब 17 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। लॉकडाउन से पहले उपरोक्त में से रोजाना औसतन 3600 के करीब 10.5 लाख किलोमीटर सफर तय करती हैं जिसमें रोजाना 9 लाख 66 हजार यात्री सफर करते हैं। सरकार को बसों तथा बस अड्डों से रोजाना औसतन साढे तीन करोड़ की आमदन होती रही है।
24 मार्च से तीन जून तक हरियाणा रोडवेज की बस सेवा पूरी तरह स्थगित रही। तीन जून से हरियाणा में बसों को दोबारा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सडक़ों पर उतारा गया। शुरूआती दिनों में सरकार ने अधिक मात्रा में बसों को चलाया लेकिन यात्रियों के अभाव तथा घाटे के चलते बसों की संख्या को लगातार कम किया जा रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान ही बस किराए में वृद्धि की जा चुकी है। पहले हरियाणा में औसतन 85 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया वसूला जाता था। अब सरकार ने इसे बढ़ाकर एक रुपये एक 1.15 तक कर दिया है।

(SUBHEAD)

मिली जानकारी के अनुसार तीन जून को प्रदेश में ऑन लाइन व ऑफ लाइन बुकिंग के माध्यम से 398 बसों को सडक़ों पर उतारा। हालांकि सरकार का लक्ष्य इन बसों को बढ़ाकर एक हजार करना था लेकिन यात्रियों के अभाव में अभी तक 762 बसें ही सडक़ों पर उतर सकी हैं। तीन जून से अब तक ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से 42 हजार 459, तथा ऑफलाइन बुकिंग के माध्यम से पांच लाख 86 हजार 553 यात्रियों ने सफर किया है। दिलचस्प बात यह है कि लॉकडाउन से पहले रोड़वेज को जहां रोजाना औसतन करीब साढे तीन करोड़ की आमदन होती थी वहीं पिछले 22 दिनों में चार करोड़, 13 लाख 66 हजार 945 रुपए की आमदन हुई है। लॉकडाउन से पहले रोडवेज की बसें जहां रोजाना औसतन दस लाख किलोमीटर का सफर तय करती थी वहीं पिछले 22 दिनों में परिवहन बसों ने कुल 25 लाख 47 हजार 673 किलोमीटर सफर तय किया है। 

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X