Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

ज्ञान को विज्ञान में परिवर्तित करने का समय आ गया: बोधराज सीकरी

Updated on Friday, June 26, 2020 14:32 PM IST

संजय कुमार मेहरा
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्र में फार्मास्यूटिकल मंत्रालय के सचिव डा. पीडी वाघेला के साथ सीआईआई की ओर से वेब सेमीनार में गुरुग्राम के उद्योगपति बोधराज सीकरी ने कहा कि जहां ज्ञान है, वहां विज्ञान है। जहां विज्ञान है, वहां धनवान है। इसलिए अब ज्ञान को विज्ञान में परिवर्तित करने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि इसका शुभारंभ 5 हजार वर्ष पूर्व हरियाणा के कुरुक्षेत्र में गीता के ज्ञान के साथ हुआ था। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ में कहा कि उन्होंने पूरे हरियाणा के 22 जिलों को एक निगाह से देखा है। उन्होंने उद्योगों की दृष्टि से कहा कि यहां पर उत्तर भारत के प्रांत भी रुचि ले रहे हैं। आज प्रतिस्पर्धा का दौर है। जो अच्छा करेगा वही आगे रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब से पूर्व की सरकारों में इच्छा शक्ति की कमी रही है। आज गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश-प्रदेश में इच्छा जागृत की है। एमएसएमई की परिभाषा बदलकर बड़ा काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जीन थैरेपी में हर प्रांत काम कर सकता है। यह 2 बिलियन की इंडस्ट्री है और 16 फीसदी के साथ ग्रो कर रही है। फिलहाल इसमें इंवेस्टमेंट कम है। सीकरी ने कहा कि उद्योग स्थापित करने में जो भी कठिनाइयां आती हैं, उनमें से बहुत सी दूर हो चुकी हैं, लेकिन पर्यावरण व अन्य कई विषयों पर अभी भी समस्या आ रही है। इसलिए इस पर भी काम हो। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी बात में कहा कि भविष्य में ऐसी कोई कठिनाई नहीं आएगी। सब काम तय समय से होंगे।
बोधराज सीकरी ने कहा कि चीन का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर उद्योगों के हिसाब से माहौल बेहद ही अनुकूल है। जमीनें सस्ती हैं। तकनीक में वो आगे हैं। अब हमें भी ऐसा ही माहौल अपने देश में तैयार करना है। पर्यावरण से लेकर अन्य मुद्दों पर बिना किसी देरी के उद्योगपति को क्लीयरेंस मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में निवेशक इंतजार कर रहे हैं।
बोधराज सीकरी ने दवाओं को लेकर प्रमुख बात कही कि आज एंटीबायटिक दवाओं का दुरुपयोग हो रहा है। हमें अच्छी तरह से पता है कि हम एंटीबायटिक दवाओं के मामले में दूसरे देशों पर निर्भर हैं। इसलिए हमें अपने यहां स्थानीय दवाओं को बढ़ावा देना होगा। डॉक्टर्स को बताया जाए कि वे स्थानीय को महत्व दें। उन्होंने यह भी कहा कि चीन ने हमारा बहुत नुकसान किया है। बिजनेस की नजर से देखें तो कई-कई दिनों तक हमारा माल एयरपोर्ट पर रोका जाता है। वहां से निकाला नहीं जाता। ऐसे में कड़े कदम उठाने बहुत जरूरी हैं। भविष्य के लिए सख्ती की जाए, ताकि चीन को पता चले कि भारत अब किसी दबाव में आने के मूढ़ में नहीं हैं।
बोधराज सीकरी द्वारा वेब सेमीनार में रखी गई बातों से मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी प्रभावित हुए। उन्होंने अपनी बात की शुरुआत में ही श्री सीकरी की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार का पूरा पक्ष तो उन्होंने रख ही दिया है। वे उनकी बात पर मुहर लगाते हैं।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X