Friday, 23 October 2026
BREAKING
• पंजाब की प्रमख एजेंसियों को एक मंच पर लाया 'द स्पॉटलाइट सर्कल – चैप्टर पंजाब' • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

हरियाणा

पक्षियों व जीव जंतुओं के लिए फ्रूट बैल्ट बनाएगा ग्माडा

Updated on Thursday, June 25, 2020 19:12 PM IST

मोहाली। अब तक लोगों को आवासीय व कमर्शियल साइटें व फ्लैट आदि उपलब्ध करवाने वाला पंजाब सरकार का संस्थान ग्माडा अब लुप्त हो रहे पक्षियों, जीव, जंतुओं को बचाने व उन्हें रैन बसेरा व भोजन उपलब्ध करवाने के लिए कदम उठाने जा रहा है। यह न केवल प्रशंसनीय कदम है बल्कि ग्माडा का पर्यावरण मैत्री फैसला भी है। ग्माडा के बागवानी विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा पक्षियों/जीव-जंतुओं के लिए शहर में विकसित हो रहे एयरो सिटी तथा पीआर 9 रोड के साथ-साथ आईटी सिटी में दो ‘फ्रूट बैल्ट’ यानि फलों वाले पौधों की बैल्टें विकसित करने की योजना बनाई है। सूत्रों के अनुसार इस समय बड़ी संख्या में पौधों व जंगलों की कटाई हो रही है। हर तरफ कंक्रीट के जंगल यानि पक्के मकान आदि बन रहे हैं।
जिसके चलते वनों में रहने वाले पक्षियों/जीव-जंतुओं के लिए भारी कठिनाई हो रही है और इनकी अनेक प्रजातियां लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी हैं।
सूत्रों के अनुसार इसके पीछे मुख्य उद्देश्य कुदरत का संतुलन बनाए रखना है। इसमें पक्षियों व जीव जंतुओं का अस्तित्व बचाए रखना बेहद जरूरी है। इसके उलट इंसान अपने फायदे के लिए कुदरत की धरोहर से छेड़छाड़ करता है तो कुदरत का प्रबंधन हिल जाता है। जिसके चलते धरती पर भूकंप, बाढ़,तूफान बीमारियां तथा अनेक तरह की भीषण आपदाएं आती हैं। जो इंसान के विनाशकारी सिद्ध होती हैं। इसलिए हम सभी को कुदरत का सिस्टम बनाए रखने के लिए कुदरत द्वारा प्रदत्त धरोहरों का विनाश करने से गुरेज करना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखने हुए ग्माडा के बागवानी विभाग ने शहर में फ्रूट बैल्ट को तैयार करने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरूआत मानसून के साथ हो जाएगी।
इस बैल्ट में पक्षियों व जीव जंतुओं की पसंद के फलों के पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें आम जामुन, बरगद, पीपल, अमरूद, नसूड़े, चीकू, आडू, नींबू प्रजाति के पौधे, बेर, आलूबुखारा, नाशपति, लीची, शहतूत आदि के पौधे लगाए जाएंगे जिन्हें इंसान के साथ-साथ पक्षी, जीव-जंतु भी पसंद करते हैं। इन फ्रूट बैल्टों को विकसित करने से जहां लुप्त हो रहे पक्षियों को रहने के लिए स्थान व आहार मिलेगा वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
विभागीय सूत्रों के अनुसार इन पौधों को लगाने तथा इनके रख-रखाव के लिए सामाजिक संगठनों व अन्य लोगों की भी मदद ली जा सकती है। सूत्रों के अनुसार एयरो सिटी के जी ब्लाक में 300*30 मीटर में करीब 725 फलों के पौधे तथा पीआर-9 रोड के साथ-साथ करीब 60 एकड़ जमीन पर आईटी सिटी में करीब 19000 फलदार पेड़ लगाए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: पुलिस शहीदी दिवस पर डीजीपी अजय सिंघल ने 154 शहीदों को किया नमन, हरियाणा में अपराध 9.35% घटा

: "शिक्षा व्यक्तित्व को निखारती है, युवा देश का भविष्य और शक्ति का मुख्य केंद्र”: अनिल विज

भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा   

: भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल में चुनावी वादों का हिसाब दे : कुमारी सैलजा  

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

X